{"_id":"1c243afcdffa3919bc1a423581189f4c","slug":"marpeet-with-security-guard-in-mohali-dto-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"DTO के घर में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
DTO के घर में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 15 Nov 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में डीटीओ के घर में लड़की समेत तीन लोग घुस गए। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से जमकर मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। साथ ही घर से मोबाइल और नकदी उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार की शिकायत पर फेज-8 थाने में लड़की समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, सभी आरोपी अभी फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक मामला शुक्रवार रात का है। अचानक एक लड़की समेत तीन लोग सेक्टर-69 स्थित डीटीओ करण सिंह के घर में पहुंचे। तीनों घर में घुसने लगे, तभी सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सभी उससे भिड़ गए।
विज्ञापन
इस दौरान उक्त लोगों ने गार्ड को जमकर पीटा। उसकी वर्दी फाड़ डाली और जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया की वह आरोपियों को नहीं पहचानते और घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित कर दिया था।
विज्ञापन
कही मारपीट की यह वजह तो नहीं
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम डीटीओ का ड्राइवर और गनमैन किसी काम से फेज-7 की मार्केट में गए थे। इस दौरान उनकी किसी बात को लेकर एक युवक और युवती के साथ बहस हो गई थी।
उन्हें आशंका है की आरोपी लड़की और लड़के साथियों सहित उनका पीछा किया। इसके बाद हमला करने की नियत से घर में घुस गए।