{"_id":"585bd5ea4f1c1b6752e3a091","slug":"marpeet-with-lady-by-husband-and-in-laws-at-patiala-forcebly-abortion-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लालची ससुराली बने हैवान, मारपीट की और करवा दिया गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लालची ससुराली बने हैवान, मारपीट की और करवा दिया गर्भपात
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
पिटाई
दहेज के लालच में ससुराल इतने हैवान हो गए कि उन्होंने गर्भवती बहू के साथ मारपीट की और जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। मामला पंजाब के राजपुरा का है। गांव सराय बंजारा की एक महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और दवा देकर जबरन गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल मनप्रीत कौर (26) निवासी सराय बंजारा ने बताया कि उसका विवाह 28 नवंबर 2015 को नवदीप सिंह से हुआ था। परिवार वालों ने कार सहित लाखों का सामान दहेज में दिया था। विवाह के करीब 20 दिन तक तो सब कुछ ठीक रहा और उसके बाद पति नवदीप सिंह, सास परमजीत कौर व ससुर मनजीत सिंह ने दहेज कम लाने के लिए मारपीट शुरू दी।
एक दिन उसे घर से निकाल दिया गया। उसके पिता गांव चमारू निवासी बलविंदर सिंह किसान हैं। इसी अगस्त माह में ससुराल पक्ष के लोग पंचायत के फैसले के बाद उसे घर ले गए लेकिन मारपीट जारी रही। रविवार को तीनों ने मारपीट करने के बाद जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। मनप्रीत कौर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।