फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marpeet with gurudwara pathi, video viral on social media

गुरुद्वारा के पाठियों को बंदी बनाकर पीटा

Fri, 24 Apr 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Fri, 24 Apr 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
marpeet with gurudwara pathi, video viral on social media

थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने पाठी सिंहों को बंदी बनाकर पीटने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 29 मार्च की है। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


आरोपियों में से कर्मजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाठी सिंह महिंदर सिंह निवासी दूलोवाल, गुरनाम सिंह, गुरमेल सिंह ने बताया कि 27 मार्च को वे गांव सिद्धपुर तहसील शाहकोट जिला जालंधर में श्री अखंड पाठ साहिब करने गए थे। वहां से वे 29 मार्च को लौट रहे थे।
विज्ञापन


सुखजीत सिंह निवासी गांव खोसा थाना लोहियां, तरलोचन सिंह, गुरभेज सिंह, कर्मजीत सिंह समेत 10-11 अज्ञात लोग उनका पीछा करने लगे। इन लोगों ने गांव मंगूपुर के गुरुद्वारा साहिब के पास गुरनाम सिंह को पकड़ लिया और उसे पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे उसे बांधकर गांव पम्मण में बंद पड़े पेट्रोल पंप के कमरे में ले गए, जहां बेसबॉल से उनकी पिटाई की। उनकी पगडि़यां उतार दी। इसके बाद आरोपियों ने पिटाई का वीडियो फेसबुक और यू-ट्यूब पर वायरल कर दिया।


एसजीपीसी अध्यक्ष ने की निंदा
एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने पाठी सिंहों से मारपीट करने और इसकी वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डालने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सिखों को सिखी से तोड़ने के प्रयास करने वाली सत्कार कमेटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed