गाड़ी हटाने को कहा तो खौफनाक कदम उठा लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी हटाने के कहा तो युवक ने बीच बाजार ऐसा खौफनाक कांड कर दिया। मामला मनीमाजरा के गोविंदपुरा स्थित खालसा मार्केट का है। यहां मार्केंट के गेट पर खड़ी एक गाड़ी को हटाने को लेकर दो गुटों में जमकर झगड़ा हुआ। पहले मारपीट हुई, फिर युवक ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर पांच लोगों को काबू कर लिया है।
बुधवार सुबह 11 बजे खालसा मार्केट के गेट के सामने बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। खालसा मार्केट के मालिक कर्म सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरमन सिंह जब अंदर से अपनी कार निकालने लगा तो उसको पता चला कि बोलेरो साथ ही रहने वाले कुलदीप सिंह ढिल्लों के किसी रिश्तेदार की है। जिसे हटाने के लिए हरमन ने जब कुलदीप को बुलाया तो उसने गाड़ी हटाने की बजाए उससे हाथापाई शुरू कर दी।
कर्म सिंह का आरोप है कि इस दौरान कुलदीप ने उसको चांटा मारा। इसके बाद अपने भाई, पिता और एक ओर साथी के मिलकर हरमन को पीटना शुरू कर दिया। कर्म सिंह ने कहा कि उसके बाद जब उनके लोग इकट्ठा हो गए तो कुलदीप भागकर अपने घर चला गया और कमरे में पड़ी रिवाल्वर उठाकर बाहर आने लगा तो उसकी माता ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद कुलदीप ने कमरे के अंदर से गोली चला दी।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर गोली के निशान की जांच करवाई। इसके बाद डीएसपी ईस्ट एसीपी परमिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों को कुलदीप के पिता अजीत सिंह ने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाकर शिकायत देते हुए कहा कि हरमन उसके पिता कर्म सिंह, दो अन्य साथियों मनजीत सिंह बावा, संदीप आदि ने उसके घर पर तलवार, हॉकी से हमला करके कमरे का दरवाजा तक तोड़ना चाहा।
अजित सिंह का कहना है कि उन्होंने हाथ जोड़कर अपने बेटे कुलदीप का जान बचाई है। पुलिस ने रिकार्डिंग देखने के बाद उनकी शिकायत पर मामला दर्ज करके चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला दोनों पक्षों की प्रतिष्ठा का बना
आपसी विवाद के साथ-साथ यह मामला प्रतिष्ठा का भी बना हुआ है। क्योंकि खालसा मार्केट के मालिक कर्म सिंह जट्ट सभा के प्रधान हैं।
इस मोहल्ले में रहने वाले यूथ कांग्रेस के प्रधान मनिंदर सिंह ढिल्लों और भाजपा के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष जगतार सिंह जग्गा का भी कहना कि गलती कुलदीप सिंह की है। उसने पहले कर्म सिंह का चांटा मारा। उसके बाद फिर उसका बेटा हरमन और उसके साथी उसको पकड़ने के लिए उसके घर गए थे। पुलिस ने उनके ऊपर गलत मामला दर्ज कर दिया।
वहीं इस मामले को लेकर जट सभा के लोग शाम 6 बजे तक पहले मनीमाजरा थाना में जुटे रहे। उसके फिर शाम को सब लोग डीएसपी को मिलने उनके ऑफिस गए हैं। वहीं कुलदीप सिंह ढिल्लों संयुक्त व्यापार मंडल की गोविंदपुरा मार्केट का वार्ड प्रधान भी है।