फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Case Of Misdeed Filed In Ludhiana And Patiala

दुष्कर्म की पांच बड़ी वारदातें, नाबालिग बेटी ने खोली बाप की काली करतूत, मासूम के साथ भी दरिदंगी

Fri, 30 Aug 2019 06:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Aug 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Many Case Of Misdeed Filed In Ludhiana And Patiala
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

पंजाब में अपराध है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दुष्कर्म और दुष्कर्म की कोशिश के पांच मामले सामने आए हैं। अकेले लुधियाना में ही तीन दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। वहीं पटियाला में घर में अकेली महिला के साथ भी ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया। हद तो तब हो गई जब डेढ़ साल की मासूम के साथ भी दरिंदगी हुई। वहीं एक बाप ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन

लुधियानाः पुलिस कांस्टेबल पर दुष्कर्म का केस दर्ज

पति से झगड़ा कर अलग रह रही तीन बच्चों की मां को शादी का झांसा दे पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे धमकियां दी और शादी करने से साफ तौर पर मुकर गया। 

विज्ञापन


थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर पीड़िता की शिकायत पर कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद उसका अपने पति के साथ झगड़ा रहने लगा। वह अपने पति से काफी परेशान थी और आरोपी के साथ उसकी जान पहचान थी। आरोपी शादीशुदा था और उसने आरोपी के कहने पर अपने पति को छोड़ तीन बच्चों के साथ अलग रहना शुरु कर दिया। 

आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह उसके तलाक के बाद उससे शादी करेगा और उसके बच्चों का पालन पोषण भी वह खुद करेगा। शादी का झांसा दे आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और बाद में आरोपी शादी करने से साफ तौर पर मुकर गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। 

पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस पार्टी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर छापामारी की थी। आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया था। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

लुधियानाः डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म

डेढ़ साल की बच्ची के साथ उसकी पड़ोसी महिला के भाई ने दुष्कर्म किया। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची की मां अपनी बड़ी बेटी को स्कूल से वापस लेकर आई। आरोपी को बच्ची के साथ गलत काम करते देख पीड़िता की मां ने शोर मचाया। इस पर आरोपी फरार हो गया। 

बच्ची की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। 

बच्ची की मां की शिकायत के मुताबिक उसकी बड़ी बेटी पास ही के एक स्कूल में पढ़ाई करती है, जबकि छोटी बेटी उसके पास घर में रहती है। गुरुवार को वह अपनी डेढ़ साल की बच्ची को पड़ोसी महिला के पास छोड़कर बड़ी बेटी को स्कूल से लेने के लिए चली गई। पड़ोसी महिला का आरोपी भाई वहीं मौजूद था। पीछे से आरोपी ने उसकी डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। 

जब वह घर वापस आई तो आरोपी उसकी बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। बच्ची दर्द से तड़प रही थी। आरोपी उन्हें देख वहां से फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजिंदर कौर ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करवा दी गई है। कुछ टेस्ट मंगलवार को करवाए जाएंगे। 

हलवाराः बाप ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

एक बाप ने बुधवार की रात को दसवीं कक्षा में पढ़ती अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सुबह स्कूल जाकर प्रिंसिपल को इस घटना की जानकारी दी। प्रिंसिपल सहित स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य थाना सुधार पीड़िता को लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस को दी जानकारी में पीड़िता ने बताया कि जब वह महज तीन साल की थी। उसका पिता उसकी मां के चरित्र पर शक करता था। इसलिए उसने उसकी मां को घर से निकाल दिया। उसे और उसके छोटे भाई को पिता ने अपने पास रख लिया। उसका पिता हमेशा यह शक करता रहा है कि वह नाजायज औलाद है। जैसे वह बड़ी होती गई, उसका पिता उस पर गलत नजर रखने लगा। उसने कई बार इसकी शिकायत अपनी बुआ और दादा से भी की लेकिन वह उसकी बात को अनसुना कर देते थे। 

28 अगस्त की रात को उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 29 अगस्त को उसने सारी बात स्कूल प्रिंसिपल और क्लास टीचर को दी। थाना सुधार प्रभारी अजैब सिंह ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वही लड़की को नारी निकेतन भेजा जाएगा। पूछताछ के दौरान भी आरोपी यही बात कह रहा है कि यह उसकी लड़की नहीं है।

सगी बहन से दुष्कर्म की कोशिश

लुधियाना के एक इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी ही छोटी सगी बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब बच्ची ने परिजनों को बताया तो उन्होंने मामला रफा-दफा करने की कोशिश की। इसके बाद बच्ची ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर इसकी शिकायत कर दी। थाना डिविजन दो की पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन की वर्कर ममता देवी की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

ममता देवी की शिकायत के मुताबिक कुछ दिन पहले उसे हेल्पलाइन पर एक फोन आया। बच्ची ने उन्हें शिकायत दी कि उसका भाई उसके साथ अश्लील हरकतें करता है और दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। परिजनों ने शिकायत करने की बजाए बदनामी का डर दिखाकर चुप करा दिया। जांच अधिकारी एएसआई तमन्ना देवी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पटियालाः घर में घुसकर विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म

अकेला देखकर घर में घुसकर 40 साल की एक विवाहिता के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद विवाहिता को धमकियां दी कि वह अगर इस बारे में किसी को बताएगी, तो जान से मार देगा। उसके साथ मारपीट भी की। थाना जुल्कां पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि विवाहिता के बयान के मुताबिक 28 अगस्त को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह घर में अकेली थी और बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान दरवाजे की कुंडी किसी ने खटखटाई। सोचा कि पति दोपहर का खाना खाने काम से आए होंगे। जैसे ही दरवाजा खोला तो सामने आरोपी दारा सिंह खड़ा था। 

आरोपी बहाने से अंदर आया और जबरन घर की कुंडी अंदर से लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता द्वारा पुलिस में जाने की धमकी देने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां देने लगा। इसी बीच पीड़िता का पति घर आ गया। पति को देखते ही आरोपी पीड़िता को धक्का मारकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed