फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many big revelations about former constable Jagdeep Singh

बड़ा खुलासा: टीवी चैनलों में धूम मचाने वाले 7.6 फुट के जगदीप का काला सच आया सामने! जानें- पाकिस्तान कनेक्शन

Sun, 17 Dec 2023 04:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Dec 2023 04:36 PM IST
सार

दुनियाभर में जगदीप सिंह ने अपने हुनर का जलवा दिखाया। 7.6 फुट लंबा उसका कद है। खली से भी लंबा जगदीप सिंह अब फिर चर्चा में है। मगर अबकी बार वजह उसकी गिरफ्तारी बनी है। हेरोइन तस्करी के मामले में पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। कभी जगदीप इसी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। 

विज्ञापन
Many big revelations about former constable Jagdeep Singh
जगदीप सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंबे कद के कारण देश-विदेश में पहचान बनाने वाले पूर्व कांस्टेबल जगदीप सिंह ने अपनी पहचान का नाजायज फायदा उठाकर अपने ही पिता के रास्ते पर चलते हुए हेरोइन की तस्करी शुरू की। इस समय वह काउंटर इंटेलीजेंस के ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में है। जहां पर उसने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस की ड्यूटी के दौरान भी वह वर्दी पहनकर बॉर्डर एरिया में हेरोइन लेने जाता रहा है। पुलिस में रहते वक्त ही उसके संबंध पाकिस्तान के तस्कर बाबा इमरान और अली शाह से बन गए थे। दोनों ने ही उसे अब तक करोड़ों रुपये की हेरोइन पाकिस्तान से भेजी है।

विज्ञापन


विज्ञापन



जगदीप सिंह और दो साथियों को काउंटर इंटेलीजेंस ने हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी तरनतारन के बॉर्डर एरिया से की गई थी। तलाशी के दौरान आधा किलो हेरोइन भी मिली। पकड़े गए तस्कर जगदीप सिंह का पिता कालू जठोल हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय तस्कर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेरोइन की तस्करी के केस में कई बार जेल जा चुका है। कालू इस समय जेल में बंद है। पुलिस की वर्दी में जगदीप अब अपने पिता के तस्करी के धंधे को अपने मशहूर चेहरे और पुलिस की आड़ में चला रहा था। जब भी उसके पिता की गिरफ्तारी हुई तो उसका भी नाम सामने आता रहा है। मगर किसी न किसी सिफारिश के चलते बच निकलता था।

Many big revelations about former constable Jagdeep Singh
जगदीप सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

तस्करी के लिए छोड़ दी नौकरी

काउंटर इंटेलीजेंस पिछले काफी समय से जगदीप सिंह की निगरानी कर रही थी। जगदीप सिंह अपने लंबे कद के कारण पंजाब पुलिस में भर्ती हुआ था। 9 बटालियन में बतौर कांस्टेबल तैनात रहा। सात फुट छह इंच लंबे कद के कारण वह हमेशा चर्चा में रहता था। उसने पुलिस विभाग में नौकरी के दौरान भी बहुत कम समय ड्यूटी की है। अक्सर वर्दी पहनकर बॉर्डर इलाके में ही अपने साथियों के साथ घूमता रहता था। पुलिस की वर्दी और लंबे कद के कारण लोग और पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां उसे पर शक करने की बजाय उसके साथ फोटो खिंचवाते रहे।

लोग उसके साथ सेल्फी लेते थे। फिर वह एक नामवर गतका पार्टी में शामिल हुआ। देश विदेश में उसने कई अंतरराष्ट्रीय टीवी चैनल के मंच पर होने वाले मुकाबलों में हिस्सा लिया। अमरीका के टीवी शो अमेरिकाज गॉट टैलेंट में पहुंचने के बाद वह और भी ज्यादा फेमस हो गया। उसने पुलिस विभाग से इस्तीफा दिया और तस्करी के धंधे में जुट गया।

Many big revelations about former constable Jagdeep Singh
जगदीप सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रोन से हेरोइन मंगवा करता था सप्लाई

पुलिस को सूचना मिली थी जगदीप सिंह अपनी गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर लगा कर बॉर्डर एरिया में घूम रहा है। ड्रोन से हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई कर रहा है। काउंटर इंटेलीजेंस ने सूचना के आधार पर अमृतसर के बॉर्डर एरिया में नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो कार में सवार जगदीप सिंह निवासी गांव जठोल, इस समय निवासी न्यू मॉडर्न कॉलोनी खंडवाला छेहरटा, दविंदर कुमार निवासी घन्नुपुर काले रोड, हरकिशन नगर छेहरटा और राज कुमार निवासी बाबा दीप सिंह कालोनी छेहरटा को गिरफ्तार कर किया था।

पूछताछ के दौरान सामने आया है कि ड्रोन से पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाई गई है। इस मामले में कुछ पाकिस्तानी तस्करों के नाम भी सामने आए हैं। काउंटर इंटेलीजेंस के अनुसार जगदीप सिंह के संबंध पाकिस्तानी तस्कर बाबा इमरान निवासी गांव बकरी जिला लाहौर पाकिस्तान और अली शाह गांव मनियाला जिला लाहौर के साथ हैं। अक्सर जगदीप सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ संपर्क करता था और उनसे हेरोइन मंगवा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed