फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mansa llady committed suicide, other lady thrown out from house

पतियों से दुखी दो महिलाएं, एक ने सुसाइड कर ली और एक को मायके में छोड़ा

Thu, 22 Jun 2017 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Thu, 22 Jun 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
mansa llady committed suicide, other lady thrown out from house
suicide
पतियों से दुखी दो महिलाओं की दर्दभरी दास्तां सुनिए। एक ने परेशान होकर सुसाइड कर ली और दूसरी को पति मायके में छोड़ आया। दोनों मामले पंजाब के हैं। मानसा में पति द्वारा दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में झुनीर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अन्य मामले में पति की मारपीट से परेशान होकर पानी वाली टैंकी में छलांग लगाकर पत्नी ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


मामले में सरदूलगढ़ पुलिस ने पति पर मामला दर्ज किया है। झुनीर पुलिस को कुलदीप कौर वासी नंगला ने बताया कि उसकी शादी भीम सिंह वासी नंगला से हुई थी। पति द्वारा दहेज के लिए उसे परेशान किया जा रहा था। अब उसे मारपीट करके मायके छोड़ दिया गया है। झुनीर पुलिस ने कुलदीप कौर के ब्यानों पर पति भीम सिंह, सुसर अजैब सिंह व सास गुरमेल कौर वासी नंगला जिला संगरूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


इसी प्रकार गांव बहाववाला के वासी लक्ष्मण दास ने सरदूलगढ़ पुलिस को बताया कि उसकी लड़की बलवीर कौर की पति द्वारा हर रोज मारपीट की जाती थी। वह दो बच्चों की मां थी। पति की मारपीट से तंग आकर उसने गांव संघा की वाटर वकर्स की टैंकी में छलांग लगाकर जान दे दी। सहायक थानेदार बलदेव सिंह ने मृतका के पति सतपाल उर्फ सत्तू वासी संघा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed