फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   mansa dalit boy murder case same as abohar bheem tank murder case of year 2015

दलित युवक मर्डर: 10 महीने पहले भी पंजाब में हो चुकी है ऐसी वारदात

Thu, 13 Oct 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Thu, 13 Oct 2016 11:44 AM IST
mansa dalit boy murder case same as abohar bheem tank murder case of year 2015
मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह का कत्ल
पंजाब के मानसा में दलित युवक की हत्या कर टांग काटने जैसी वारदात 10 महीने पहले भी हो चुकी है। 10 दिसंबर, 2015 को अबोहर में शराब कारोबारी व अकाली नेता शिवलाल डोडा के फार्म हाउस में दलित युवक भीम टांक का हाथ-पांव काटकर कत्ल कर दिया गया था।  ये मामला अखबार में सुर्खियां बना था।


अब फिर वैसी ही वारदात सामने आई है। आरोपियों को शक था कि सुखचैन अवैध शराब की तस्करी की खबर पुलिस को देता है। आरोपी उसकी कटी हुई एक टांग भी साथ ले गए।  पुलिस ने जिन 6 आरोपियों पर कत्ल का केस दर्ज किया, उनमें से अकाली सरपंच सरदूल सिंह और सीएम के ड्राइवर निरंजन सिंह के रिश्तेदार भी हैं।


मृतक के घरवालों ने शव को मानसा अस्पताल में रखकर धरना भी दिया। उनका कहना है कि जब तक शव के बाकी हिस्से नहीं मिलते और आरोपी पकड़े नहीं जाते, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस का मुखबिर था सुखचैन

mansa dalit boy murder case same as abohar bheem tank murder case of year 2015
अबोहर में दलित युवक भीम टांक का कत्ल
गांव घरागणा का नौजवान सुखचैन सिंह उर्फ पाली (20) पुत्र रेशम सिंह कुछ समय पहले अपने साथियों के साथ मिलकर शराब बेचता था। बाद में उनकी किसी बात पर आपस में अनबन हो गई। उसके बाद सुखचैन सिंह किसी ठेकेदार के पास काम करने लगा। उन लोगों ने सुखचैन सिंह के साथ झगड़ा किया और वह ठेकेदार के पास से हट गया। 

रेशम सिंह ने पुलिस को बताया कि हमलावर नाजायज शराब बेचते हैं। उनको शक हुआ कि सुखचैन सिंह पुलिस और ठेकेदार के पास शराब बेचने की मुखबिरी करता है। इस बात पर दोनों में कई बार झगड़ा भी होता रहा। सोमवार रात करीब आठ बजे सुखचैन सिंह अपने घर लौट रहा था तो छह लोग उसको राम बाग के पास से उठा कर किसी सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर आरोपियों ने उसका बेरहमी से कत्ल किया।

उसकी बाजू और एक टांग के टुकड़े टुकड़े कर दिए। हमलावर लाश को रात के समय उसके घर के पीछे गली में फेंक गए। थाना कोटधरमू के मुखी चन्नन सिंह ने बताया कि हमलावरों को सुखचैन सिंह पर शराब की मुखबिरी करने की शक था, जिस वजह से उन्होंने इस कत्ल को अंजाम दिया। मृतक नौजवान की एक टांग नहीं मिली है। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनकी तलाश की जा रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed