फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manager held hostage and robbed at petrol pump in Abohar

Loot in Abohar: मैनेजर को बंधक बना पेट्रोल पंप से सवा लाख की लूट, बस परिचालक से भी हजारों छीने

Fri, 03 Jun 2022 04:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Jun 2022 04:41 PM IST
सार

डीएसपी अवतार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीम को सख्ती से जांच का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लुटेरों को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Manager held hostage and robbed at petrol pump in Abohar
पेट्रोल पंप पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब और राजस्थान की सीमा पर स्थित गांव बजीतपुर भोमा में एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार रात लुटेरों ने धावा बोल दिया। मैनेजर समेत एक बस परिचालक को बंधक बना लिया। इस दौरान करीब सवा लाख रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी (देहात) अवतार सिंह थाना बहाववाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गांव बजीतपुर भोमा में स्थित श्रीबाला जी एनर्जी स्टेशन नामक पेट्रोल पंप पर गुरुवार रात मैनेजर अरविंद और एक निजी बस का परिचालक भूपराम पेट्रोल पंप पर ही सोए थे। गुरुवार-शुक्रवार मध्यरात्रि चार-पांच लुटेरे पंप पर पहुंचे और लाठी डंडे दिखाकर पंप मैनेजर और बस परिचालक को बंधक बना लिया और पंप के कार्यालय में रखी करीब सवा लाख रुपये की नकदी और परिचालक से 11 हजार 300 रुपये छीन कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


शातिर लुटेरों ने घटना के समय सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काट दिए और जाते-जाते कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सुबह घटना का पता चलते ही पंप के मालिक मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी अवतार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीम को सख्ती से जांच का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लुटेरों को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed