फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man suicide commit in panchkula after 20 days of his marriage

शादी के 20 दिन बाद युवक ने किया सुसाइड, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 13 Feb 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 13 Feb 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Man suicide commit in panchkula after 20 days of his marriage
शादी के 20 दिन बाद युवक ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
शादी के 20 दिन बाद एक नवविवाहित युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना रविवार अलसुबह करीब चार बजे की है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना से युवक के घर वाले सदमे में हैं। अभी मृतक की पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि वह विधवा हो गई। वहीं, युवक के दोस्तों का कहना है कि थोड़े दिन पहले ही उसने शादी की खुशी में पार्टी दी थी। 
विज्ञापन


सेक्टर-14 निवासी रोहित बख्शी (28) हरियाणा के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में कार्यरत था। 20 दिन पहले 22 जनवरी 2017 को युवक की शादी हुई थी। रोहित की पत्नी पूजा (28) भी घटना से पूरी तरह सदमे में है। जानकारी के अनुसार रोहित ने अपने कमरे में खुद को पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड किया है। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे।
विज्ञापन


रोहित की मां जब सुबह उठी तो उन्होंने बेटे को पंखे से लटका देखा। बेटे को फंदे पर देख मां की चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य नींद से उठ गए। घर के सदस्यों ने रोहित को फौरन सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने रोहित को मृत बता दिया। एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक के शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

                 
अस्पताल में मृतक के पिता की बिगड़ी तबीयत                        
अस्पताल में जब डॉक्टरों ने रोहित को मृत बता दिया तो रोहित के पिता वीरेंद्र पाल बख्शी को गहरा सदमा लगा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने फौरन उनका इलाज किया। अपने बेटे के मौत की खबर से वीरेंद्र पाल पूरी तरह टूट गए हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed