{"_id":"e90c11de7b321e79f72d446b0e28fb4e","slug":"man-suicide-by-torture-of-wife-and-mother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और सास से प्रताड़ित युवक ने जहर निगला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और सास से प्रताड़ित युवक ने जहर निगला
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Thu, 15 May 2014 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शास्त्री कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक के पिता श्याम लाल का आरोप है कि उसके बेटे ने पत्नी और सास की प्रताड़ना के कारण जहर खाकर आत्महत्या की।
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने पत्नी और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शास्त्री नगर निवासी प्रमोद कुमार ने बुधवार शाम को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
बिगड़ी हालत में उसे शहर के संजीव अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां वह उपचार के दौरान दम तोड़ गया। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस के एएसआई राजेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रमोद मजदूरी करता था।
विज्ञापन
उसके पिता के मुताबिक करीब आठ महीने पहले उसके बेटे की शादी गांव रंबा निवासी मांगे राम की पुत्री सुषमा के साथ हुई थी। दोनों की आपस में अनबन थी।
वह करीब डेढ़ महीने पहले उसे रंबा छोड़ने गया था। वहां उसकी पत्नी सुषमा और सास रत्नी देवी ने उसकी पिटाई कर दी थी। कई दिन पहले उसका ससुर मांगे राम बीमारी के कारण करनाल में किसी अस्पताल में भर्ती था।
प्रमोद उसकी देखरेख कर रहा था। उसका साड़ू राजकुमार भी उसके साथ था। राजकुमार के मोबाइल पर सुषमा का फोन आया और उसने उसके बारे में भला बुरा कहा।
इसकी जानकारी राजकुमार ने प्रमोद को दी। प्रमोद ने खफा होकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस के अनुसार प्रमोद की पत्नी और सास को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।