{"_id":"63a5c9160bbae56cc60f5a0f","slug":"man-shot-dead-in-tarn-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tarn Taran News: हाथ की मेंहदी छूटने से पहले उजड़ गया सुहाग, पड़ोसी ने गोली मारकर ली युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Tarn Taran News: हाथ की मेंहदी छूटने से पहले उजड़ गया सुहाग, पड़ोसी ने गोली मारकर ली युवक की जान
Fri, 23 Dec 2022 09:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Dec 2022 09:00 PM IST
सार
चचेरे भाई विजय ने बताया कि मृतक साजन की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी के हाथों की मेंहदी का रंग फीका भी नहीं हुआ था कि यह बुरी खबर आ गई। पुलिस ने परिवार के बयान पर मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी में एक नवविवाहित युवक की पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। घर से बाहर निकलते ही आरोपी ने यह वारदात की। परिजन युवक को तुरंत मोटरसाइकिल पर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
मृतक की पहचान पट्टी के सिंगल बस्ती निवासी साजन सिंह के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी सतनाम सिंह और इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि साजन को गोली मारने वाले आरोपी पड़ोसी जर्मन सिंह, करण और बब्बी हैं। उनकी साजन से पुरानी रंजिश थी। शाम को वह घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने गोली मार दी, जो दिल के आरपार हो गई। मृतक के चचेरे भाई विजय ने बताया कि गोली लगने के बाद मृतक साजन को तुरंत मोटरसाइकिल पर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे आगे रेफर कर दिया गया। हालत देखते हुए वे साजन को प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया।
विज्ञापन
एक माह पहले हुई थी शादी
चचेरे भाई विजय ने बताया कि मृतक साजन की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी के हाथों की मेंहदी का रंग फीका भी नहीं हुआ था कि यह बुरी खबर आ गई। पुलिस ने परिवार के बयान पर मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन