फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man shot dead in Kapurthala of Punjab

कपूरथला में बड़ी वारदात: ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया तलवंडी चौधरियां गांव, एक की मौत, ASI ने घटना को दिया अंजाम

Tue, 17 May 2022 07:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 May 2022 07:16 PM IST
सार

एसएचओ राजिंदर सिंह के अनुसार जख्मी हालत में जसबीर सिंह को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख कपूरथला रेफर कर दिया लेकिन उसकी कपूरथला पहुंचते ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Man shot dead in Kapurthala of Punjab
गोली लगने के बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कपूरथला के गांव तलवंडी चौधरियां में शाम करीब चार बजे एक एएसआई ने मामूली विवाद में लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपने पड़ोसी को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया है और अपने ही घर पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर साथ ले गया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान जसबीर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी तलवंडी चौधरियां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश कक्कड़ और तलवंडी चौधरियां के एसएचओ राजिंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में खोखे व छर्रें मिले हैं। मृतक को दो गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन

 
एसपी (देहात) जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि कपूरथला पुलिस में तैनात गुरचेतन सिंह के गांव तलवंडी चौधरियां स्थित घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर उसके पिता जसबीर सिंह देखरेख कर रहे थे। पिछले दो-तीन दिन से मजदूर गली में लकड़ी के पैड बनाकर दीवारों पर प्लास्टर कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पैड लगे होने के कारण कपूरथला की तामीली ब्रांच में तैनात एएसआई हरदेव सिंह को अपनी कार निकालने में परेशानी हुई। इसको लेकर जसबीर सिंह और हरदेव सिंह के बीच बहस हो गई। उस समय तो मामला रफा-दफा हो गया। मंगलवार शाम चार बजे फिर से गाड़ी निकालने को लेकर हरदेव सिंह व जसबीर सिंह में तकरार शुरू हो गई और दोनों के बीच तल्खी इतनी बढ़ गई कि एएसआई घर जाकर अपनी राइफल उठा लाया और आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

दो गोली लगने से जसबीर सिंह की मौत हो गई। मृतक की भाभी ने बताया कि सोमवार को भी पैड को लेकर हरदेव सिंह से बहस हुई थी फिर जसबीर सिंह ने पैड हटा भी ली लेकिन उसने जान-बूझकर तीन बार कार गली से निकाली और गाली-गलौच किया। उन्होंने आरोपी को नौकरी से निकालने और उचित कार्रवाई की मांग की। 

एसएचओ राजिंदर सिंह के अनुसार जख्मी हालत में जसबीर सिंह को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख कपूरथला रेफर कर दिया लेकिन उसकी कपूरथला पहुंचते ही मौत हो गई।

एसएचओ के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी घटना को अंजाम देने के बाद घर से फरार हो गया है। आरोपी जाते वक्त अपने ही घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर साथ ले गया है। एसएचओ के अनुसार आरोपी के खिलाफ मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है। उधर, सिविल अस्पताल कपूरथला में मृतक का शव पहुंचने के बाद एसपी (देहात) जगजीत सिंह सरोआ भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed