{"_id":"64e07b300b061ad5b402486d","slug":"man-shot-dead-in-amritsar-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar Murder: बाइक पर आए चार आरोपियों ने युवक को गोलियों से भूना, बेटी के साथ भाई के घर से लौटा था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar Murder: बाइक पर आए चार आरोपियों ने युवक को गोलियों से भूना, बेटी के साथ भाई के घर से लौटा था
Sat, 19 Aug 2023 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:05 PM IST
सार
रामशरण नवीं आबादी, वार्ड 7 का रहने वाला था और अभी गऊशाला रोड पर शिवपुरी के पास रह रहा था। वह अपनी बेटी के साथ अपने भाई से मिलकर वापस आ रहा था। जब वह घर के बाहर पहुंचा तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अमृतसर में विलाप करते मृतक के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के जंडियाला गुरु में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे शिवपुरी के नजदीक दो मोटरसाइकिलों पर आए चार हथियारबंद लोगों ने एक युवक की घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रामशरण उर्फ बाबा पुत्र अजीत सिंह के रूप में हुई है। उसे पांच गोलियां लगी। परिजन उसे श्री गुरु रामदास अस्पताल अमृतसर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Chandigarh: वैन चालक करता था 'Bad Touch', सहमी छात्रा ने स्कूल जाने से किया इनकार, तब सामने आया सच
विज्ञापन
रामशरण नवीं आबादी, वार्ड 7 का रहने वाला था और अभी गऊशाला रोड पर शिवपुरी के पास रह रहा था। वह अपनी बेटी के साथ अपने भाई से मिलकर वापस आ रहा था। जब वह घर के बाहर पहुंचा तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस थाना जंडियाला गुरु आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन