फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man shot by car drivers in faridkot, firing in faridkot, man shot in faridkot, crime, punjab

फरीदकोट में बेअदबी कांड के गवाह डेरा प्रेमी को मारी गोली, तनाव

Mon, 13 Jun 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Mon, 13 Jun 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
man shot by car drivers in faridkot, firing in faridkot, man shot in faridkot, crime, punjab
फरीदकोट में डेरा सच्चा सौदा प्रेमी को गोली मारी - फोटो : फाइल फोटो
फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में सोमवार सुबह कार सवार अज्ञात युवकों ने एक नौजवान करियाना दुकानदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी दुकानदार गुरदेव सिंह (35) पुत्र राम सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे लुधियाना के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


इसी गांव के गुरुद्वारा साहिब से पिछले साल जून व सितंबर में बरगाड़ी बेअदबी कांड से संबंधित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप चोरी होने व अश्लील शब्दावली वाला पोस्टर लगाने के मामले सामने आए थे। गुरुद्वारा साहिब के पास ही गुरदेव सिंह की दुकान होने के चलते बेअदबी मामले की जांच में जुटी सीबीआई उससे घटना के तथ्य जुटाने में लगी हुई थी। उसे तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका था।
विज्ञापन


गुरदेव सिंह अक्सर सुबह 5 बजे अपनी दुकान खोल लेता था। सोमवार को भी सुबह 5 बजे दुकान पर आ गया। करीब सवा 5 बजे सफेद रंग की स्विफ्ट कार में आए दो युवकों ने गुरदेव सिंह से कोल्ड ड्रिंक मांगा और जैसे ही गुरदेव फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक निकालने के लिए मुड़ा तो एक नौजवान ने रिवाल्वर से उसके सिर पर फायर कर दिया और बड़ी तेजी से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही पास के ही एक अन्य दुकानदार दिलबाग सिंह समेत गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आए जगसीर सिंह तुरंत गुरदेव सिंह की दुकान पर पहुंचे। कुछ ही पलों में गुरुद्वारा साहिब से पूरे गांव को घटना की जानकारी दी गई और गुरदेव सिंह को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

जानकारी मिलते ही डीआईजी फिरोजपुर रणबीर सिंह खटड़ा ,एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान, एसपी अमरजीत सिंह संधू, डीएसपी फरीदकोट दर्शन सिंह गिल, डीएसपी जैतो जगदीश बिश्नोई समेत आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उधर डेरे अनुयायी पर जानलेवा हमले को लेकर डेरा सिरसा की प्रांतीय व जिला स्तर की विभिन्न कमेटियों के सदस्य भी गांव पहुंचे।

डेरे की 45 मेंबरी प्रांतीय कमेटी के सदस्य गुरदेव सिंह बठिंडा ने बताया कि गुरदेव सिंह को सीबीआई अपना अहम गवाह मान कर चल रही थी। उससे पिछले साल पावन स्वरूप चोरी होने व पोस्टर लगाने की घटनाओं के बारे में जानकारी ले जा रही थी। एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि गुरदेव सिंह की पत्नी सरबजीत कौर के बयान पर अज्ञात हमलावरों पर इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज कर लिया है।


हमलावरों की संख्या दो से तीन हो सकती है। वह गांव समेत आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रहे है और जल्द ही कोई न कोई सुराग मिलने के आसार है। गौरतलब है कि गांव बुर्ज जवाहर सिंह में पावन स्वरूप चोरी होने की घटना सामने आने के बाद सिख जत्थेबंदियों ने गुरदेव सिंह समेत गांव के ही कुछ लोगों पर अंगुली उठाई थी लेकिन गांववासियों के उसके हक में खड़ा होने और पुलिस जांच में उसे क्लीन चिट मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed