{"_id":"63bc249d0111672e197f5358","slug":"man-shoots-himself-after-killing-girl-in-hoshiarpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur News: मेयर के ड्राइवर ने गोली मार की युवती की हत्या, खुद को भी मारी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hoshiarpur News: मेयर के ड्राइवर ने गोली मार की युवती की हत्या, खुद को भी मारी, अस्पताल में भर्ती
Mon, 09 Jan 2023 08:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:01 PM IST
सार
एसएचओ हर प्रेम सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह किसी जांच के सिलसिले में जालंधर में हैं लेकिन पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस मनी का बयान लेने के बाद ही इस बारे में कुछ कह सकेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
होशियारपुर में फगवाड़ा रोड पर स्थित पुरहीरां में सोमवार शाम को उस समय माहौल दहशत भरा हो गया जब होशियारपुर के मेयर सुरेंद्र कुमार छिंदा के ड्राइवर मनी ने एक युवती को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना में गोली का शिकार हुई युवती की तो मौत हो गई, जबकि मनी गंभीर घायल हो गया। उसे घायल हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार दिन में मेयर को माल रोड पर शिमला पहाड़ी के साथ स्थित मेयर हाउस में छोड़ने के बाद मनी किसी काम से जाने के बहाने छुट्टी लेकर चला गया था। इस दौरान मनी पुरहीरां पहुंचा और वहां उसने एक 28 वर्षीय युवती अमरप्रीत कौर को रिवाल्वर से गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
युवती की मौके पर ही मौत हो गई और मनी गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में थाना माडल टाउन के एसएचओ हर प्रेम सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह किसी जांच के सिलसिले में जालंधर में हैं लेकिन पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस मनी का बयान लेने के बाद ही इस बारे में कुछ कह सकेगी। वारदात के लिए जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया वह किसका था, इस बारे में अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन