{"_id":"64fd95f46963471ebc06ae63","slug":"man-murdered-with-sharp-weapon-in-muktsar-of-punjab-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: व्यक्ति को मारा, शव को बाइक के पीछे बांध गांव में घसीटा, श्मशान घाट के पास छोड़कर भागा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: व्यक्ति को मारा, शव को बाइक के पीछे बांध गांव में घसीटा, श्मशान घाट के पास छोड़कर भागा आरोपी
Sun, 10 Sep 2023 03:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Sep 2023 03:45 PM IST
सार
गुरजीत ने उसके पिता के सिर में कोई तेजधार हथियार से हमला कर उसे जान से मार दिया है। बाद में शव को प्लास्टिक की पल्ली में बांधकर अपने मोटरसाइकिल के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए घर से श्मशान घाट वाले रास्ते पर शव छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुक्तसर के गांव कानियांवाली के एक युवक ने अपनी मां के साथ 15 वर्षों से रह रहे व्यक्ति का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। यही नहीं शव को प्लास्टिक की पल्ली में बांधकर गांव से घसीटते हुए श्मशान घाट के पास रख फरार हो गया। इस मामले में थाना सदर मुक्तसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव कानियांवाली निवासी प्रगट सिंह ने बताया कि वे मेहनत मजदूरी करता है। उसकी मां गुरदेव कौर की मौत के बाद उसके पिता बाज सिंह करीब 15 वर्षों से गुरजीत सिंह उर्फ गुरजीता की मां छिंदर कौर के साथ रह रहा था। इस कारण गुरजीत सिंह उर्फ गुरजीता उसके पिता से कई बार पहले भी लड़ाई झगड़ा कर चुका था। इसका गांव मे पंचायती तौर पर राजीनामा हो गया था।
विज्ञापन
गांव कानियांवाली में तीन-चार दिन से बाबा भगत सिंह जी का मेला चल रहा था। जिस कारण गांव के सभी लोग गत तीन-चार दिनों से डेरे में सेवा कर रहे थे। आठ सितंबर की शाम करीब पांच बजे गुरजीत सिंह उर्फ गुरजीता अपने मोटरसाइकिल से पिता को साथ ले गया और करीब रात्रि साढ़े नौ बजे उसके पिता बाज सिंह का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
गुरजीत ने उसके पिता के सिर में कोई तेजधार हथियार से हमला कर उसे जान से मार दिया है। बाद में शव को प्लास्टिक की पल्ली में बांधकर अपने मोटरसाइकिल के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए घर से श्मशान घाट वाले रास्ते पर शव छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गुरजीत सिंह उर्फ गुरजीता के खिलाफ आईपीसी की धारा- 302 के तहत मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।