फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man murdered in Mohali by knife attacked

मोहाली: घर के बाहर गली में पेशाब करने से रोका तो युवकों ने चाकू मारकर कर दी हत्या

Sun, 28 Jun 2020 01:31 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा/विशाल शंकर, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा/विशाल शंकर, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Jun 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Man murdered in Mohali by knife attacked
मृतक का फाइल फोटो।

गली में बैठी महिलाओं के सामने पेशाब करने से रोका तो नशे में धुत 7-8 युवकों ने पेंटर की पीट पीटकर हत्या कर दी। वारदात गांव बड़माजरा में शनिवार देर रात 11 बजे की है। पुलिस आरोपियों को अभी तक पकड़ नहीं सकी है। मिली जानकारी के मुताबिक संजय यादव यूपी के गोरखपुर का रहने वाला था। 

विज्ञापन


बड़माजरा में वह किराये के मकान में अपनी पत्नी और 5 साल की बेटी के साथ रह रहा था। शनिवार देर रात करीब 11 बजे उसके घर के बाहर गली में बैठी महिलाओं के सामने नशे में धुत तीन युवक पेशाब कर रहे थे। यह देखकर उसने युवकों को टोका तो उन्होंने संजय से बहस शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इसके बाद हाथापाई करने लगे। झगड़ा होते देख वहां लोग जमा हो गए और बीच बचाव कराया। उस समय तो वह युवक वहां से चले गए लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे सात आठ साथियों के साथ वापस आए और संजय को उसके घर से बाहर निकालकर चाकू व ईंटों से पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई संजय की पत्नी को भी चोटें आईं और वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 24 साल के लांसनायक सलीम खान लद्दाख में शहीद, फोन पर आखिरी बार मां से कही थी ये बात


संजय को बुरी तरह पीटकर आरोपी फरार हो गए। लोगों ने संजय को फेज-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी पाल सिंह ने बताया कि संजय यादव की पत्नी के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया गया है। 

गुंडागर्दी का शिकार हुआ परिवार
गोरखपुर का रहने वाला 32 साल का संजय यादव यहां 10 साल से रह रहा था और पेंटर का काम करता था। नशे में धुत युवकों की गुंडागर्दी ने एक परिवार को उजाड़ दिया और महिला के साथ उसकी बेटी का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed