{"_id":"64cb29d070b0e88f3a02ebb8","slug":"man-murdered-his-uncle-in-fatehgarh-sahib-in-punjab-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehgarh Sahib: भतीजे ने मांगा उधार, फूफा ने बदले में की ऐसी घिनौनी मांग, गुस्साए युवक ने चाकुओं से गोद डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehgarh Sahib: भतीजे ने मांगा उधार, फूफा ने बदले में की ऐसी घिनौनी मांग, गुस्साए युवक ने चाकुओं से गोद डाला
Thu, 03 Aug 2023 09:45 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Aug 2023 09:45 AM IST
सार
29 जुलाई को गांव सैदपुरा निवासी सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा की पत्नी जसवीर कौर ने थाना सरहिंद में बयान दर्ज कराया था कि 28 जुलाई को दोनों आरोपी उसके पति को गांव बुचड़ां के पास ले गए थे। इसके बाद सामने आया कि उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
फतेहगढ़ साहिब के गांव बुचड़ां में एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने फूफा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना 28 जुलाई की बताई जा रही है। युवक ने अपने फूफा से कुछ पैसे उधार मांगे थे। इसके एवज में फूका ने उसकी पत्नी से संबंध बनाने की मांग रख दी। इससे गुस्साए भतीजे ने अपने एक दोस्त से मिलकर फूफा की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद पंजाब: सात अगस्त को होगा कार्यक्रम, सीएम मान करेंगे शुभारंभ, कई नामी हस्तियां जुटेंगी
मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा गांव सैदपुरा निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। हत्या के बाद फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने आरोपी भतीजे को दोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह निवासी गांव हरपाल पुरा थाना खेड़ी गंड्या जिला पटियाला तथा सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खू निवासी बवानी कलां थाना पुखराली जिला रोपड़ के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि गत 29 जुलाई को गांव सैदपुरा निवासी सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा की पत्नी जसवीर कौर ने थाना सरहिंद में बयान दर्ज कराया था कि 28 जुलाई को दोनों आरोपी उसके पति को गांव बुचड़ां के पास ले गए थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।