फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man murdered by drinking poison in Ludhiana

'अपनों' ने छीन ली जान: ससुरालवालों ने ही कर दी दामाद की हत्या, जहर पिलाकर घर से भाग निकले

Wed, 09 Nov 2022 06:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 06:10 PM IST
सार

मृतक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी सभी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
Man murdered by drinking poison in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक परिवार ने अपने ही दामाद को मौत की नींद सुला दी। लुधियाना के ढंढारी के गांव जुगियाना इलाके में रहने वाले रजनीश कुमार की ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर दी। आरोपी दामाद को गिलास से जहर पिलाकर घर भाग निकले। किसी तरह से परिवार वालों को पता चला तो रजनीश का भाई उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां से उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां कुछ घंटे बाद ही इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

 
सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव रागोराम निवासी राजाराम की शिकायत पर रजनीश के ससुर सती राम, सास, पत्नी पूजा, साले दीपू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना साहनेवाल में तैनात एएसआई पवित्र सिंह ने बताया कि गांव रागोरामपुर निवासी रजनीश कुमार अपनी पत्नी पूजा और बच्चों के साथ जुगियाना में एक वेहड़े में कमरा किराये पर लेकर रहता था। उसके बगल में ही ससुराल वाले भी किराये पर कमरा लेकर रहते थे। ससुराल वालों के साथ उसका विवाद चल रहा था। छह नवंबर को आरोपियों ने रजनीश के मुंह में जहर डाल दिया और खुद वहां भाग निकले। मृतक की ससुराल उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव गुजराई में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत खराब होने पर रजनीश ने गांव में अपने पिता को फोन कर बताया। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे बेटे को फोन किया और वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। मृतक की ससुराल उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव गुजराई में है। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed