फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man killed wife and committed hanging suicide at kaithal of haryana

रात को गला दबाकर पत्नी को मार दिया और सुबह खुद फंदा लगा लिया, ये रही वजह

Sat, 18 Mar 2017 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पूंडरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पूंडरी(हरियाणा) Updated Sat, 18 Mar 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
man killed wife and committed hanging suicide at kaithal of haryana
पत्नी का कत्ल करके लगा लिया फंदा
युवक ने पहले रात को गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और अगली सुबह खुद फंदा लगाकर जान दे दी। ऐसा करने के पीछे बड़ी वजह पता चली। घटना हरियाणा के पूंडरी की है। मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। पूंडरी निवासी सुभाष (38) पुत्र ओमप्रकाश ने वीरवार रात अपनी पत्नी मेघा (34) की गला दबाकर हत्या कर दी और घर से भाग गया।
विज्ञापन


देर शाम घर आए सुभाष के बच्चे ने मां को चारपाई पर बेहोशी की हालत में देखकर पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे तो देखा कि मेघा की मौत हो चुकी थी। देर शाम तक पुलिस आसपास पूछताछ करती रही और सुभाष की तलाश में छापामारी की। शुक्रवार सुबह सुभाष का शव हैफेड के गोदामों के पास एक पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन


उधर, वीरवार शाम पुलिस ने मृतका के भाई निखिल के बयान पर उसके जीजा सुभाष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में निखिल ने कहा कि उसकी बहन की शादी 10 साल पहले पूंडरी निवासी सुभाष के साथ हुई थी। शादी के चार-पांच साल तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन फिर दोनों के बीच सुभाष की चरित्रहीनता को लेकर झगड़े होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ महीने पहले भी सुभाष ने उसकी बहन को बुरी तरह पीटा था। तब पुलिस ने सुभाष को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इसके बाद भी सुभाष का रवैया नहीं बदला और मौका पाकर उसने मेघा की गला दबाकर हत्या कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed