फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man killed in road accident

सड़क हादसे में मोटरसाईकिल चालक की मौत

Mon, 02 Jun 2014 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Mon, 02 Jun 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
man killed in road accident

चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव जवाहरपुर के पास एक सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को बचाना चाहती है जो एक अकाली नेता का भतीजा है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास सैनी निवासी गांव हैबतपुर सोमवार सुबह आठ बजे अपनी मोटरसाइकिल पर फैक्टरी से छुट्टी कर डेराबस्सी की ओर आ रहा था। इस दौरान मुख्य मार्ग पर स्थित गांव जवाहरपुर के बस स्टैंड पर जान पहचान वाला बजरंगी निवासी यूपी हाल निवासी डेराबस्सी मिला। विकास सैनी उसे अपनी बाइक पर पर बिठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास सैनी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि जब वह थोड़ा सा आगे पहुंचे तो उनके मोटरसाईकिल में पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों गंभीर घायल हो गए।


उनको सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उनकी हालत की गंभीरता को देखते चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बजरंगी को मृत करार दे दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed