फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man killed girl in Patiala Of Punjab For Money

ये कैसा प्रेम! पैसों के लिए प्रेमी ने ही ले ली युवती की जान, तरीका भी खौफनाक

Fri, 09 Aug 2019 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Aug 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Man killed girl in Patiala Of Punjab For Money
प्रतीकात्मक तस्वीर

सुखराम कालोनी में रहने वाली युवती की पहले गुमशुदगी और फिर कत्ल के केस को सुलझाते हुए पुलिस ने युवती के प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पैसों के लालच में प्रेमी ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका का रस्सी से गला घोंट कर कत्ल कर दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल करके उनसे युवती से लूटे एक लाख 80 हजार रुपये की राशि और अन्य सामान बरामद कराया जाएगा। यह रकम युवती अपने घर से जाते समय अपने पिता के खाते से निकलवा कर ले गई थी।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी टू दलबीर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि एक अगस्त को सुखराम कालोनी के प्रहलाद सिंह ने थाना अनाज मंडी में अपनी बेटी सिमरनजीत कौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। उन्होंने बताया कि लड़की ने जाने से पहले अपने पिता से एक चेक हासिल करके उसके खाते से एक लाख 80 हजार रुपये निकलवा लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान सामने आया कि लड़की के ओमेक्स मॉल में एक शोरूम में काम करने वाले संदीप सिंह निवासी गुरु नानक नगर के साथ प्रेम संबंध थे। लड़की उससे शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का ऐसा नहीं चाहता था।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि 17 जुलाई 2019 को संदीप सिंह के कहने पर उसका दोस्त रिंकू निवासी बाबू सिंह कालोनी पटियाला सिमरनजीत कौर को अपने साथ लेकर दिल्ली गया था और दिल्ली में अपने दोस्त के पास काम लगाने के लिए वहां छोड़कर खुद पटियाला लौट आया। 

20 जुलाई को ही युवती पटियाला आ गई। संदीप को पता था कि उसके पास एक लाख 80 हजार रुपये हैं। इसलिए उसने यह रकम हासिल करने के लालच में अपने दोस्त रिंकू के साथ मिलकर 20 जुलाई की रात करीब साढ़े 9 बजे सिमरनजीत कौर को गांव बड़ी रौणी की हड्डा रोडी में ले जाकर उसका रस्सी के साथ गला घोंट कर कत्ल कर दिया और लाश को वहीं फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed