{"_id":"1fe0d3deaa9a20fe83e0faea1f752bb0","slug":"man-killed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 15 Jun 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
फेज-11 में रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को फेज-6 स्थित सरकारी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। इसी बीच नंगल जाने वाली ट्रेन आ गई और व्यक्ति की इससे कट कर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई आईडी भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन