फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man injured in firing in Mohali of Punjab

मोहाली में वारदात: परिवार संग खाना खाने आए व्यक्ति को तीन गोली मारी, कार लूट कर हमलावर भागे

Mon, 11 Apr 2022 01:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Apr 2022 01:17 AM IST
सार

घायल हरविंदर सिंह मार्केट अस्पताल कैसे पहुंचाया जाए लोगों को समझ में नहीं आ रहा था। इसी बीच वहां पर मौजूद कुछ लोग कूड़े वाली रेहड़ी में रखकर उसे फेज-चार स्थित चीमा अस्पताल ले गए लेकिन खून ज्यादा बह जाने कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
Man injured in firing in Mohali of Punjab
घटना के बारे में पुलिस को बताते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के फेज-पांच मार्केट में परिवार के साथ खाना खाने आए एक व्यक्ति को गोली मारकर तीन लोग उसकी आई-20 कार लूट कर फरार हो गए। आरोपियों ने छह राउंड फायरिंग की, जिसमें व्यक्ति के सीने में तीन गोलियां लगी हैं। हालात नाजुक होने के कारण उसे चीमा अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान हरविंदर सिंह निवासी रोपड़ के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है लेकिन वह कहां भर्ती है यह देर रात तक साफ नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी विवेकशील सोनी और कई थाने की पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद लूटी गई आई-20 कार शाहीमाजरा से बरामद कर ली। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   
विज्ञापन


घटना फेज-पांच विशाल मेगा मार्ट वाले मार्केट ब्लॉक की है। हरविंदर सिंह पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाने बार्बी क्यू नेशन में आया था। उसका परिवार बार्बी क्यू नेशन में बैठा था। इसी बीच वह फोन पर बात करते हुए पार्किंग में पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पार्किंग में तीन लोग झगड़ रहे थे। इसी बीच करीब छह राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन गोली हरविंदर सिंह के सीने में लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। आरोपी उसकी आई-20 में बैठकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि लूटी गई कार शाहीमाजरा से बरामद हो गई है। आरोपी कार को सड़क किनारे छोड़ गए थे। पुलिस लूट समेत कई एंगल पर जांच कर रही है।

रेहड़ी पर रखकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया
घायल हरविंदर सिंह मार्केट अस्पताल कैसे पहुंचाया जाए लोगों को समझ में नहीं आ रहा था। इसी बीच वहां पर मौजूद कुछ लोग कूड़े वाली रेहड़ी में रखकर उसे फेज-चार स्थित चीमा अस्पताल ले गए लेकिन खून ज्यादा बह जाने कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया। 


एक घायल को हमला करने वाले भी लेकर गए
पुलिस को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह मार्केट में खाना लेने के लिए खड़ा था। इसी दौरान पटाखे चलने जैसी आवाजें आनी लगीं। उन्हें लगा कि नवरात्र के चलते शायद लोग पटाखे चला रहे हैं लेकिन जब वहां पर व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि कार के पीछे कुछ लोग खड़े थे। एक व्यक्ति नीचे गिरा था। जिसे लोग कार में डालकर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed