{"_id":"656440f2e000924cfe0722d3","slug":"man-found-murdered-in-kotkapura-of-faridkot-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: कोटकपूरा में निर्माणाधीन घर में एक व्यक्ति की ईंट-पत्थर मारकर हत्या, काम करने वाले मजदूर पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Faridkot: कोटकपूरा में निर्माणाधीन घर में एक व्यक्ति की ईंट-पत्थर मारकर हत्या, काम करने वाले मजदूर पर आरोप
Mon, 27 Nov 2023 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, काेटकपूरा/फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, काेटकपूरा/फरीदकोट
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:41 PM IST
सार
कोटकपूरा के फैक्टरी रोड निवासी सुभाष चंद ने मोहल्ला निर्माणपुरा में एक पुराना घर लिया था। घर को तोड़ कर दोबारा निर्माण करवाया जा रहा है। मोहल्ले का ही रहने वाला रवि कुमार यहां मजदूरी करता था और रात के समय निगरानी के लिए वहीं सो जाता था। उसी ने रात को एक अज्ञात व्यक्ति का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
कोटकपूरा में कत्ल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटकपूरा में एक निर्माणधीन घर में मजदूर के तौर पर काम करने वाले ने एक अज्ञात व्यक्ति का देर रात ईंट-पत्थर मार कर कत्ल कर दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Farmers Protest: चंडीगढ़ की सीमा पर डटे किसान, सड़क पर गुजारी रात, 28 नवंबर तक चलेगा धरना
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोटकपूरा के फैक्टरी रोड निवासी सुभाष चंद पुत्र प्रभदयाल द्वारा मोहल्ला निर्माणपुरा में एक पुराना घर लिया गया था। घर को तोड़ कर दोबारा निर्माण करवाया जा रहा है। मोहल्ले का ही रहने वाला रवि कुमार यहां मजदूरी करता था और रात के समय निगरानी के लिए वहीं सो जाता था। उन्हें रात को लगभग दस बजे फोन आया कि उनके निर्माणधीन घर में रवि ने किसी व्यक्ति का ईंट-पत्थर मारकर कत्ल कर दिया है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर गुरमेहर सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी फरार है। वहीं मृतक के शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की आयु 45 से 50 वर्ष के बीच है और फिलहाल उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।