फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man died after falling from 14th floor in Mohali of Punjab

Mohali News: दोस्त के लिए देखने गया था फ्लैट, 14वीं मंजिल से गिरकर मौत, एटीएस टावर की घटना

Tue, 30 Aug 2022 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 12:37 AM IST
सार

मृतक की पत्नी योगिता एक निजी स्कूल में टीचर हैं और दो बच्चे हैं। योगिता ने संदेह जताया कि पति की मौत के पीछे कोई राज है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि सारी कहानी साफ हो सके।

विज्ञापन
Man died after falling from 14th floor in Mohali of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मोहाली में दुबई निवासी दोस्त के लिए वेरका चौक स्थित एटीएस टावर में फ्लैट देखने गए चंडीगढ़ निवासी की 14वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेश कुमार (47) निवासी सेक्टर-40 के रूप में हुई।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नहीं था। ऐसे में मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। बलौंगी थाना प्रभारी पी गरेवाल ने बताया कि 174 के तहत कार्रवाई की गई है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ निवासी योगेश कुमार दवा कंपनी में काम करता था। वह दुबई में रहने वाले दोस्त के लिए एटीएस टावर में सैंपल फ्लैट देखने गया था। जैसे ही वह 14वीं मंजिल की बालकनी में खड़े होकर सिगरेट पीने लगा तो अचानक वह नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही लोग जमा हो गए। लोग तत्काल फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी योगिता एक निजी स्कूल में टीचर हैं और दो बच्चे हैं। योगिता ने संदेह जताया कि पति की मौत के पीछे कोई राज है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि सारी कहानी साफ हो सके। दूसरी तरफ पता चला है कि वह जब फ्लैट देखने गया था तो अपनी कार मोटर मार्केट के पास में ही खड़ी करके गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed