{"_id":"64524debb9c46a897a04b769","slug":"man-commits-suicide-in-ludhiana-and-woman-in-muktsar-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: लुधियाना में पत्नी को गुरुद्वारा साहिब भेज पति ने लगाया फंदा, मुक्तसर में महिला ने जहर निगला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: लुधियाना में पत्नी को गुरुद्वारा साहिब भेज पति ने लगाया फंदा, मुक्तसर में महिला ने जहर निगला
Wed, 03 May 2023 05:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 May 2023 05:40 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगा अपनी जान दे दी। वहीं मुक्तसर जिले में एक महिला ने जहर निकलकर खुदकुशी की। व्यक्ति उधारी न मिलने पर तनाव में था। वहीं महिला अपने ससुरालवालों से परेशान थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में शिमलापुरी के पुरानी पुलिस चौकी रोड निवासी नसीब सिंह (36) ने दो दिन पहले घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नसीब सिंह ने पत्नी को गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने भेज दिया था। घटना का पता उस समय चला जब नसीब सिंह का भाई दीदार सिंह घर पहुंचा। नसीब को फंदे से उतारकर पास के निजी अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने दीदार सिंह की शिकायत पर रमनदीप सिंह और रौनक सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दीदार सिंह ने पुलिस को बताया कि एक मई को उनका भाई नसीब सिंह घर पर मौजूद था। बच्चे स्कूल में थे और पत्नी घर पर ही थी। वह कुछ दिन से परेशान चल रहा था। उसने एक मई को पत्नी को गुरुद्वारा साहिब भेज दिया और फिर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में रमनदीप सिंह और रौनक सिंह को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। दीदार सिंह के मुताबिक आरोपियों के साथ उसका पैसे का लेन-देन था। आरोपियों ने नसीब से पैसे लिए थे और लौट नहीं रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विवाहिता ने जहर निगल की खुदकुशी
मुक्तसर जिले के गांव रहूड़ियांवाली में पति और सास से दुखी होकर एक विवाहिता ने जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। थाना सिटी पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में चक्क रामनगर बस्ती के निवासी कुलवंत सिंह पुत्र रघबीर सिंह ने बताया कि उसकी बहन सरबजीत कौर का विवाह आठ साल पहले गांव रहूड़ियांवाली निवासी गुरप्रीत सिंह से हुआ था। उसका पति गुरप्रीत सिंह व सास मनप्रीत कौर अक्सर ही सरबजीत कौर को बेटी होने का ताना मारते रहते थे। इससे सरबजीत मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी, जिससे तंग आकर उसने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।
एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पति गुरप्रीत सिंह व उसकी मां मनप्रीत कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।