{"_id":"6459003d154a0b5726057858","slug":"man-commits-suicide-by-stabbing-in-ludhiana-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पत्नी से हुई कहासुनी, खफा व्यक्ति ने सीने में चाकू मार की आत्महत्या, मौके पर ही निकला दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: पत्नी से हुई कहासुनी, खफा व्यक्ति ने सीने में चाकू मार की आत्महत्या, मौके पर ही निकला दम
Mon, 08 May 2023 07:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 May 2023 07:32 PM IST
सार
थाना साहनेवाल के एसएचओ इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि गिरजोधन मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले के गांव सालिबपुर का रहने वाला था। वह ईस्टमैन चौक के पास एक फैक्टरी में प्रेसमैन के रूप में काम करता था। उसका कुछ दिनों से अपनी पत्नी ललिता से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस वैन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में पत्नी से कहासुनी से खफा ग्यासपुरा इलाके में रहने वाले गिरजोधन ने रविवार की रात चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने खुद माथे और सीने पर चाकू से वार किया। मगर सवाल यह है कि व्यक्ति खुद को दो-तीन जगह पर चाकू कैसे मार सकता है?
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही इलाके में शोर मच गया और थाना साहनेवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस के मुताबिक अभी तक की जांच में पता चला है कि गिरजोधन ने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या की है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन
थाना साहनेवाल के एसएचओ इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि गिरजोधन मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले के गांव सालिबपुर का रहने वाला था। वह ईस्टमैन चौक के पास एक फैक्टरी में प्रेसमैन के रूप में काम करता था। उसका कुछ दिनों से अपनी पत्नी ललिता से विवाद चल रहा था। रविवार की रात को भी वह घर आया तो पत्नी के साथ किसी बात पर बहस हो गई। वह झगड़ा करने के बहाने ऊपर चला गया। इसी दौरान उसने खुद पर चाकू से हमला कर आत्महत्या कर ली। जब पत्नी ललिता छत पर खाना लेकर गई तो ऊपर गिरजोधन खून से लथपथ पड़ा मिला।
विज्ञापन
पहले तो इलाके में शोर मच गया कि उसका पड़ोसी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया और पड़ोसी ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मगर जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसने खुद पर तेजधार हथियार से हमला करके आत्महत्या की है। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। जांच की जा रही है।