{"_id":"632c4c09d0ff73589173a870","slug":"man-commits-suicide-by-jumping-into-canal-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: इंग्लैंड जाकर बदल गई पत्नी, पति से तोड़ा रिश्ता, पंजाब में दुखी ससुर ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: इंग्लैंड जाकर बदल गई पत्नी, पति से तोड़ा रिश्ता, पंजाब में दुखी ससुर ने की खुदकुशी
Thu, 22 Sep 2022 05:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Sep 2022 05:24 PM IST
सार
थाना मल्लांवाला पुलिस ने रेखा रानी की शिकायत पर आरोपी बहू प्रियंका, प्रियंका के पिता विजय कुमार, मां ममता रानी, रितिक निवासी मल्लांवाला (मौजूदा इंग्लैंड), दीपक कुमार निवासी फरीदकोट व राकेश कुमार निवासी गुरुहरसहाए के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रजिंदर कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहू और उसके परिजनों से दुखी होकर एक व्यक्ति ने नहर (गुरदित्ती वाला हेड) में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। पैसा खर्च कर बहू को इंग्लैंड पढ़ने भेजा और कुछ माह बाद बेटे को टूरिस्ट वीजा पर इंग्लैंड भेज दिया। दोनों जब आपस में मिले तो बहू ने कहा अब हम दोनों के बीच पति-पत्नी का रिश्ता नहीं रहा है। यह बात सुनकर लड़के के पिता ने आत्महत्या कर ली है। उधर, थाना मल्लांवाला पुलिस ने गुरुवार को आरोपी बहू समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है।
विज्ञापन
पीड़िता रेखा रानी निवासी वार्ड नंबर-पांच ने पुलिस को बताया कि बेटे पवन कुमार की शादी प्रियंका के साथ 27 जुलाई 2019 को हुई थी। दोनों पढ़े-लिखे थे। उसके पति रजिंदर कुमार ने कहा कि दोनों को विदेश भेज देते हैं। प्रियंका को पढ़ने इंग्लैंड भेज दिया। कुछ माह बाद पवन को टूरिस्ट वीजा पर इंग्लैंड भेज दिया। जब इंग्लैंड पहुंच पवन अपनी पत्नी प्रियंका से मिला तो उसने कहा कि हम दोनों के बीच पति-पत्नी का रिश्ता खत्म हो गया।
विज्ञापन
जब पवन ने प्रियंका की इस हरकत के संबंध में पिता रजिंदर को अवगत करवाया तो उनके दिल को गहरा धक्का लगा। यही नहीं बहू व उसके परिजनों ने एनआरआई लुधियाना थाना में शिकायत दी है। इन सब बातों के चलते रजिंदर कुमार परेशान रहने लगा। बुधवार को बाइक लेकर रजिंदर घर से निकला तो रातभर घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
सुबह उनकी बाइक गुरदित्ती वाला हेड के पास मिली है। उन्होंने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने रेखा रानी की शिकायत पर आरोपी बहू प्रियंका, प्रियंका के पिता विजय कुमार, मां ममता रानी, रितिक निवासी मल्लांवाला (मौजूदा इंग्लैंड), दीपक कुमार निवासी फरीदकोट व राकेश कुमार निवासी गुरुहरसहाए के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।