फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Commits Suicide By Jumping In Front Of Train In Jalandhar

लूट का शिकार हुए टैक्सी चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस पर लगे ये आरोप

Thu, 08 Aug 2019 07:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Aug 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Man Commits Suicide By Jumping In Front Of Train In Jalandhar
प्रतीकात्मक तस्वीर

टैक्सी चालक जरनैल सिंह से बुधवार को तीन लाख रुपये लूट लिए गए। पुलिस ने लूट की वारदात में चालक को ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर चालक ने गुरुवार को ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस का दावा है कि बुधवार को लूट की वारदात हुई ही नहीं थी और जरनैल सिंह पुलिस को गुमराह कर रहा था। 

विज्ञापन


गुरुवार तड़के गोल्डन एवेन्यू का रहने वाला जरनैल अपनी इनोवा में पठानकोट रोड स्थित गांव ब्यास पहुंचा। इसके बाद उसने कार को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया और पास ही गुजर रहे रेल ट्रैक पर आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जरनैल के भाई ओंकार सिंह ने थाना मकसूदां पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसके भाई को परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन


ओंकार सिंह का कहना है कि बुधवार को जरनैल सिंह ने रंधावा मसंदा बैंक से पांच लाख रुपये की राशि निकाली थी। इसमें से तीन लाख रुपये उसने इनोवा की डैश बोर्ड में रख लिए जबकि दो लाख रुपये अपने रिश्तेदार को अदा कर दिए। वह तीन लाख रुपये लेकर गांव काला बाहियां की तरफ कच्चे मार्ग से जा रहा था कि रास्ते में बाइक सवार तीन लुटेरों ने उससे तीन लाख रुपये की राशि लूट ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओंकार सिंह का कहना है कि मकसूदां पुलिस मामले की जांच कर रही थी और उल्टा उसके भाई पर ही शक कर शिकायत वापस लेने का दबाव डालना शुरू कर दिया था। इस कारण उसके भाई ने परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। करतारपुर के डीएसपी सुरिंदर धोगड़ी का कहना है कि बुधवार को जरनैल सिंह शिकायत लेकर मकसूदां थाने आया था कि उससे तीन लाख रुपये की लूट हुई है। 

पुलिस की तरफ से पूरी छानबीन की गई। एक टीम ने रंधावा मसंदा बैंक के सीसीटीवी चेक किया तो पाया कि जरनैल सिंह ने जब राशि निकाली तो कोई संदिग्ध उसके आसपास नहीं था। रास्ते में लगे सीसीटीवी की भी जांच की तो पाया कि कोई बाइक सवार लुटेरे उसका पीछा नहीं कर रहे थे। 

रंधावा मसंदा से सीधी पक्की सड़क करतारपुर हाईवे की तरफ आती है लेकिन जरनैल सिंह कच्चे मार्ग से क्यों गया जहां लूट की वारदात की बात जरनैल सिंह कह रहा था। वहां पर कार रुकने या बाइक के तेजी से निकलने का कोई निशान कच्ची मिट्टी की सड़क पर नहीं था। आगे सीआरपीएफ का हेडक्वार्टर है और आस-पास सीसीटीवी लगे हैं लेकिन किसी सीसीटीवी में बाइक सवार लुटेरे आते जाते नहीं दिख रहे हैं।

डीएसपी का कहना है कि जरनैल सिंह ने यह भी कहा था कि लुटेरों ने उसकी टी शर्ट को फाड़ दिया था लेकिन जरनैल सिंह उस टी शर्ट को भी पुलिस के आगे पेश नहीं कर रहा था। जरनैल सिंह से पूछताछ कर सिर्फ जांच की जा रही थी ताकि लुटेरों तक पहुंचा जा सके लेकिन जरनैल सिंह खुद घबरा गया और उसने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed