फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Commits Suicide after Murder of Wife and Two Chiladrens

पानीपतः पत्नी और दो बच्चों को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर राशन डिपो होल्डर ने की खुदकुशी

Sat, 28 Mar 2020 02:16 PM IST
खुशबू गोयल आशु गौतम, पानीपत
आशु गौतम, पानीपत Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 28 Mar 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Man Commits Suicide after Murder of Wife and Two Chiladrens
पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी, मृत परिवार - फोटो : अमर उजाला
पिता और छोटे भाई ने प्रापर्टी से बेदखल करने की धमकी दी तो परेशान डिपो होल्डर ने पत्नी, बेटी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। शनिवार की सुबह जब एक अन्य डिपो होल्डर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। इसके बाद उसने अनिल के पिता को इसकी सूचना दी। पिता ने पड़ोसी के छत पर चढ़कर देखा तो अंदर शव पड़े थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अनिल ने अपने परिवार वालों पर ही परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतक अनिल के साले पवन कुमार निवासी गांव दहा करनाल की शिकायत पर मां अंगूरी, पिता नफे सिंह, भाई नवीन, भाई की पत्नी कविता, ममेले भाई मोहन और चचेरे भाई महिंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन स्थित राजनगर कालोनी निवासी डिपो होल्डर अनिल शर्मा (36) ने पत्नी और बच्चों को माथे और खुद की कनपटी में गोली मारी है। पुलिस को दी गयी शिकायत में मृतक के साले पवन कुमार ने बताया कि बहन पूनम (35) की शादी 2010 में अनिल शर्मा (36) पुत्र नफे सिंह निवासी राज नगर के साथ हुई थी। उनकी बेटी प्राची(11) और छोटा बेटा अंशु(7) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जीजा के परिवार वाले उन्हें और बहन को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे।  पिता नफे सिंह ने जमीन से बेदखल करने की धमकी भी दी थी और छोटे भाई नवीन ने घर से निकालने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को भी सभी ने जीजा और बहन को जायदाद से बेदखल करने की बात कही थी, जिसके बाद अनिल ने तंग आकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी और बेटा-बेटी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।

सूचना पर एसपी, दो डीएसपी और मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। चारों के शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां एक्सपर्ट नहीं होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक रेफर किया गया, लेकिन शवों को वहां से पानीपत लौटा दिया गया। फिर सिविल अस्पताल में ही शवों का पोस्टमार्टम हुआ।  


साले की शिकायत पर पुलिस ने छह के खिलाफ धारा 302, 306, आइपीसी34, 27-54-59 के तहत केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप कुमार, डीएसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed