फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man commits suicide after firing on woman in Batala

बटालाः बेखौफ युवक ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, फिर कर ली आत्महत्या

Sun, 17 Nov 2019 10:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Man commits suicide after firing on woman in Batala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बटाला के सिंबल चौक के पास स्कूल को जाती गली में रविवार रात 8 बजे एक युवक जबरदस्ती घर में घुसा और महिला को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं घायल महिला को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया है। महिला ब्यूटी पार्लर का काम करती है और पिछले चार महीने से मोहल्ला चंद्र नगर बटाला में किराए पर रह रही थी।

विज्ञापन


गोली चलने की आवाज से आस-पास के सभी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने घर की छत पर जाकर देखा तो महिला घायल थी और युवक का शव लहू से लथपथ पड़ा था। सूचना मिलते ही डीएसपी डॉ. बीके सिंगला और थाना सिविल लाइन के एसएचओ मुखतार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन


फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि युवक ने महिला को गोली क्यों मारी। डीएसपी बीके सिंगला ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि घायल महिला की पहचान पिंदर कौर के रूप में हुई है। हमलावर युवक की पहचान मेजर सिंह निवासी गांव महेश थाना घुमान के रूप में हुई है। मौके पर से 12 बोर का पिस्तौल भी बरामद हुआ है। मामले के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed