{"_id":"56dc65e24f1c1b884a8b457a","slug":"man-commit-suicide-in-dhanas-in-suspected-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनास में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धनास में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड, फांसी
- फोटो : file photo
धनास के एक घर में संदिग्ध हालात में युवक का शव उसके कमरे में ही फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लगता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करीब 12 बजे धनास के मोनू (35) का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। मोनू एक ढाबे पर काम करता है। पुलिस ने बताया कि मोनू की पत्नी और उसके तीन बच्चे घर पर नहीं थे। जब दोपहर को उसके एक पड़ोसी ने उसे फंदे से लटका देखा तो उसने 100 नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस मोनू को जीएमएसएच-16 अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन