{"_id":"0cfdff4b93712b0518d16392b935a284","slug":"man-burned-his-home-after-dispute-with-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़े के बाद पति ने जला दिया घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़े के बाद पति ने जला दिया घर
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Thu, 08 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से झगड़े के बाद पति ने घर को आग लगाकर फरार हो गया। मामला पंजाब के पठानकोट का है। लमीनी निवासी दंपति के बीच मंगलवार रात हुआ था झगड़ा। घर से आग की लपटें उठती देख लोगों ने दमकल विभाग व पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग से घर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर के सदस्य में से मालिक व उनका बड़ा बेटा दोनों ही थे। बाकी लोग नजदीकी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। थाना डिवीजन नं.1 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घर के मालिक की पत्नी कांता देवी ने पुलिस को दिए बयान में पति मंगल दास पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कांता देवी ने बताया कि उनका पति मंगल नशे का आदी है। आए दिन वह नशा करके आता है और मारपीट करता है। उन्होंने बताया कि कुछ सप्ताह पहले भी उन्होंने अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत थाना डिवीजन नं. 1 की पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने मंगल दास को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी मंगल दास ने शराब पीकर उससे झगड़ा किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। इसके बाद वह पति की मौसी के घर चली गईं। कुछ देर बाद जब वह वापस आईं तो मंगल दास उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।
इसके बाद वह दोनों छोटे बच्चों को लेकर मंगल की बहन प्रवीण के घर चली गईं। उनका बड़ा बेटा और पति घर पर ही थे। उनके बेटे ने घर को आग लगाए जाने की सूचना दी। उन्होंने वापस आकर देखा तो सामान जल चुका था और मंगल दास फरार था।
थाना डिवीजन नं. 1 एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला कांता देवी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। मंगल दास की तलाश की जा रही है।