फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man brutally murdered in Kotkapura

कोटकपूरा में हत्या: ईंट-पत्थरों से हमला कर उतारा मौत के घाट, मृतक की नहीं हो सकी पहचान

Mon, 27 Nov 2023 05:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Nov 2023 05:28 PM IST
सार

थाना सिटी के एसएचओ गुरमेहर सिंह सिद्धू ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 45-50 साल की लग रही है और उसके शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Man brutally murdered in Kotkapura
इसी स्थान पर वारदात को दिया गया अंजाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोटकपूरा के मोहल्ला निरमानपुरा में निर्माणाधीन घर में एक मजदूर ने मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति की ईंट-पत्थर से वार करके हत्या कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना सिटी पुलिस ने सूचना के बाद वारदात को अंजाम देने वाले रवि कुमार नामक मजदूर के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को फैक्टरी रोड निवासी सुभाष ने बताया कि उन्होंने मोहल्ला निरमानपुरा में एक पुराना घर लिया था। इसको तोड़कर वे नया बनवा रहे हैं। मोहल्ले का ही रहने वाला रवि कुमार वहां मजदूरी करता था और रात के समय निगरानी के लिए वहीं सो जाता था। उन्हें रात को लगभग 10 बजे फोन आया कि उनके निर्माणाधीन घर में रवि ने किसी व्यक्ति का ईंट-पत्थरों से हमला कर कत्ल कर दिया है। 
विज्ञापन


इसके पश्चात वे वहां पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मोहल्ला के लोगों के अनुसार जिस व्यक्ति की हत्या की गई है, वह मानसिक रूप से बीमार था और अक्सर ही मोहल्ले में घूमता रहता था। थाना सिटी के एसएचओ गुरमेहर सिंह सिद्धू ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 45-50 साल की लग रही है और उसके शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed