{"_id":"6581e5c05c1daa96490166f3","slug":"man-beaten-to-death-in-amritsar-of-punjab-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: शादी में हुल्हड़बाजी के बाद हुआ झगड़ा, व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, अमृतसर जिले का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: शादी में हुल्हड़बाजी के बाद हुआ झगड़ा, व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, अमृतसर जिले का मामला
Wed, 20 Dec 2023 12:22 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:22 AM IST
सार
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने पिता को बुरी तरह पीटा। इसके बाद पिता जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। पिता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना अजनाला की पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर जिले के गांव तेडा राजपूत में शादी समारोह के दौरान झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह निवासी गांव तेड़ा राजपूत ने पुलिस को बताया है कि वह खेती का काम करता है। उनके चाचा बलकार सिंह की बेटी गुरप्रीत कौर की शादी का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
10 दिसंबर को शादी वाले दिन सोना सिंह कुछ साथियों समेत उनके चाचा बलकार सिंह के घर के पास हुल्हड़बाजी कर रहा था। परिवार के विरोध जताने पर उस दिन वहां से सभी चले गए थे । 18 दिसंबर को चाचा बलकार सिंह का बेटा नरपिंदर सिंह गांव बल्लड़वाल स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था।
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब के पास सोना सिंह और उसके साथियों ने नरपिंदर सिंह को घेर लिया और झगड़ना शुरू कर दिया। नरपिंदर सिंह वहां से घर आ गया। शाम को करीब सात बजे वह और उनके पिता जसवंत सिंह अपने घर के बाहर खड़े थे। उनके चाचा बलकार सिंह के घर की तरफ से शोर सुनाई दिया। जब वह वहां पर पहुंचे तो देखा कि सोना सिंह अपने एक दर्जन साथियों समेत वहां पर झगड़ा कर रहा था। उनके चाचा को पीटा और घर पर पथराव किया।
विज्ञापन
जब रोकने का प्रयास किया तो उसके पिता के साथ झगड़ा करने लगे। पिता को बुरी तरह पीटा। इसके बाद पिता जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। पिता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना अजनाला की पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।