{"_id":"56db325d4f1c1b1c2d8b4e09","slug":"man-arrested-with-theft-bike-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट लगा कर बेचने जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े आरोपी की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
परमजीत सिंह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दड़वा से करिज्मा मोटरसाइकिल चुराई थी। पुलिस को शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए मनीमाजरा जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने मौलीजागरां चौक पर नाका लगा लिया। इसी दौरान लाल रंग की मोटरसाइकिल पर आते व्यक्ति को पुलिस ने रोका। उसने पुलिस नाका देखकर बाइक वापस मोड़ कर भागने की कोशिश की। उसी वक्त पुलिस ने उसको काबू कर लिया। जांच करने के बाद पता चला कि मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट लगी थी। यह वही मोटरसाइकिल है जो दड़वा से चोरी हुई थी। पूछताछ में आरोपी नें भी माना कि उसने ही मोटरसाइकिल चुराई थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन