फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man arrested in vehicle theft

मॉल के बाहर से गाड़ी चोरी करता युवक गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 16 Feb 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
man arrested in vehicle theft

आईटी पार्क में डीटी मॉल के गेट के पास से वाहन चुराते पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी वहां पार्किंग से एक वाहन चोरी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पेश कर जेल भेजा।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर आईटी पार्क में डीटी मॉल के गेट के पास पार्किंग में एक्टिवा स्कूटर चोरी करते हुए पुलिस ने मनीमाजरा निवासी संगम को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मॉल के गेट पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड चंदर सिंह ने बताया कि गेट के सामने पार्किंग में एक स्कूटर कई दिनों से खड़ा है।
विज्ञापन


उसने आईटी पार्क बीट में तैनात पुलिस कर्मियों को भी ये बात बताई थी। उसी दिन दोपहर को करीब 12 बजे एक युवक आया और स्कूटर को स्टार्ट करने की कोशिश करने लगा। उसी समय सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को युवक के बारे में खबर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी युवक वाहन की आर सी और कागज नही दिखा पाया।

पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी ने कबूल किया कि उसने स्कूटर पर काफी दिनों से नजर रखी हुई थी और सोमवार को वो वाहन चोरी करने ही आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed