{"_id":"2417b88c203c5846cc1d26a7ab46f97a","slug":"man-arrested-for-passion-of-girlfriend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की गर्ल फ्रेंड बनवाने के चक्कर में पहुंचा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की गर्ल फ्रेंड बनवाने के चक्कर में पहुंचा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Wed, 24 Dec 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
शहर रेलवे स्टेशन पर एक नौवीं कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी लड़का अपने दोस्त की गर्ल फ्रेंड बनवाने के लिए उससे अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
एक बार तो लड़की कुछ नहीं बोली और उसके साथ-साथ अश्लील गाने गाते हुए लड़की को अपने दोस्त की गर्ल फे्रंड बनने के लिए दबाव बनाने लगा। इस पर लड़की ने अपने भाई को बुला लिया और युवक को मौके पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
जीआरपी थाना ने आरोपी सोनी के खिलाफ अश्लील हरकतें करने का केस दर्ज कर उसे बुधवार को अदालत में पेश किया।
जीआरपी के जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। इस तरह लड़कियों को परेशान करने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस के अलावा कमांडो भी तैनात हैं।
विज्ञापन
