फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man arrested for assaulting Chandigarh Police constable and tearing his uniform

चंडीगढ़ पुलिस पर हमला: हेड कांस्टेबल के गिरेबान पर डाला हाथ, वर्दी भी फाड़ी, सेक्टर-15 में क्यों हुआ बवाल?

Tue, 07 Oct 2025 02:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 07 Oct 2025 02:05 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस पर हमला हुआ है। व्यक्ति ने हेड कांस्टेबल के गिरेबान पर हाथ डालते हुए उसकी वर्दी भी फाड़ दी। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-15 की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Man arrested for assaulting Chandigarh Police constable and tearing his uniform
Crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस जवान के साथ हाथापाई कर वर्दी फाड़ने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने हेड कांस्टेबल के साथ बहस की और आरोपी ने जवाने के गिरेबान पर हाथ डाला और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। घटना सेक्टर-15 की है। हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


सेक्टर-15 के पार्क के पास अवैध रेहड़ी हटाने के दौरान सीनियर कांस्टेबल से मारपीट कर वर्दी फाड़ने की घटना हुई है। पुलिसकर्मी संदीप कुमार की शिकायत पर सेक्टर 11 थाना पुलिस ने आरोपी रेहड़ी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पार्क के चौकीदार ने सीनियर कांस्टेबल को बताया कि पार्क के गेट के पास अवैध तौर पर रेहड़ी लगी हुई है। जिससे आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। इसके बाद सीनियर कांस्टेबल संदीप पहुंचे और रेहड़ी संचालक राकेश को वहां से रेहड़ी हटाने के लिए कहा। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि रेहड़ी संचालक ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई शुरू कर दी और आरोप है कि जवान की वर्दी भी फाड़ दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सेक्टर 11 थाना पुलिस तुरंत पहुंची और राकेश को काबू कर लिया। पुलिस ने सीनियर कांस्टेबल के बयान पर राकेश के खिलाफ मारपीट और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

चंडीगढ़ पुलिस बेड़े में शामिल होंगी 50 नई मोटरसाइकिलें, पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

चंडीगढ़ पुलिस के बेड़े को और सशक्त बनाने के लिए 50 नई मोटरसाइकिलें जल्द ही शामिल की जाएंगी। इनका उद्घाटन बुधवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे। शहर के कई थानों और पीसीआर विंग में वाहनों और स्टाफ की कमी के कारण पेट्रोलिंग अब तक कम प्रभावी रही है। खासतौर पर थानों में जांच अधिकारियों (आओ) की संख्या भी पर्याप्त नहीं थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई मोटरसाइकिलें पीसीआर, ट्रैफिक और थानों को आवंटित की जाएंगी जिससे पेट्रोलिंग और मजबूत होगी। आपातकालीन घटनाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया संभव होगी, छोटे अपराधों पर नियंत्रण बढ़ेगा और संदिग्धों की गिरफ्तारी में भी सुधार आएगा।

उनका कहना है कि जिन थानों और विंगों में बाइक की कमी थी वहां इसे पूरा किया जाएगा। इसके अलावा नई बाइकें मिलने के बाद नाइट पेट्रोलिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। इससे शहर में कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा दोनों मजबूत होंगे और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed