फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Arrest in wife murder in jalandhar

Jalandhar: पति ने पहले पत्नी की हत्या की फिर आत्महत्या दिखाने को ले गया अस्पताल, डॉक्टरों को ऐसे हुआ शक

Wed, 27 Mar 2024 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 02:13 PM IST
सार

करीब साढ़े 4 साल पहले पूनम की शादी भोगपुर के परमजीत बंसल के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद ही ससुरालवालों ने पूनम को परेशान करना शुरू कर दिया। पूनम ने अपने परिवार को बताया था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे घर में झगड़ा शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Man Arrest in wife murder in jalandhar
मृतका पूनम - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर देहात के थाना भोगपुर के गांव माधौपुर में होली की रात एक युवक ने अफेयर के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस काम में उसके परिवार ने भी उसका साथ दिया। घटना को आत्महत्या साबित करने लिए वह पत्नी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं महिला के गले पर निशान देखकर डॉक्टरों को कुछ शक हुआ और उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने जब जांच की तो हत्या का खुलासा हुआ। मृतक महिला की पहचान भोगपुर के माधोपुर गांव निवासी पूनम के रूप में हुई है। पुलिस ने पति से पूछताछ की तो उसने माना कि पूनम की हत्या उसी ने की है। पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी कबूल सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मृतक के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में महिला की सास और जेठ की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस को दिए बयानों में मृतका के पिता ओमकार सिंह ने बताया कि उसने करीब साढ़े 4 साल पहले अपनी बेटी पूनम की शादी भोगपुर के परमजीत बंसल के साथ की थी। शादी के दो साल बाद ही ससुरालवालों ने पूनम को परेशान करना शुरू कर दिया। पूनम ने पहले ही बताया था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे घर में झगड़ा शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने पति की करतूतों के बारे में अपने सास-ससुर को भी बताया था लेकिन किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। उलटा उसे तंग करना शुरू कर दिया गया। होली वाले दिन 25 मार्च की रात परमजीत ने झगड़े में पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। उस दौरान वहां उसका ससुर मोहन लाल बंसल, सास मनप्रीत कौर बंसल और जेठ मनोज कुमार भी मौजूद थे। जब पूनम की सांस चलना बंद हो गई तो पति-ससुर उसे अस्पताल लेकर पहुंच गए। बेटी की मौत को आत्महत्या दिखाने के लिए खुद अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन जब डॉक्टर ने गले पर निशान देखे तो पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो पूनम के गले पर गला दबाने का निशान बना हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पति को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed