फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major arrested from Bathinda Cantt today

Bathinda News: दुष्कर्म मामले में बठिंडा कैंट से मेजर गिरफ्तार, जालंधर पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 09 Nov 2023 05:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Nov 2023 05:21 PM IST
सार

मेजर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि जालंधर पुलिस उक्त मेजर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
Major arrested from Bathinda Cantt today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा कैंट में तैनात मेजर मनप्रीत सिंह को जालंधर पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है। मेजर के खिलाफ थाना भार्गव कैंप जालंधर में 20 सितंबर 2023 को केस दर्ज किया था। सूत्रों के अनुसार बुधवार को थाना भार्गव कैंप जालंधर के थानेदार दलजिंदर लाल पुलिस कर्मियों समेत मेजर मनप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस निवासी न्यू दयोल नगर जालंधर की गिरफ्तारी के लिए थाना कैंट पहुंचे थे।

विज्ञापन


बठिंडा कैंट से लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी मेजर मनप्रीत सिंह को थाना कैंट में लेकर पुलिस के सामने पेश हुए। वहां जालंधर से आई पुलिस ने मेजर मनप्रीत से पूछताछ के करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मेजर मनप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस की गिरफ्तारी बाबत थाना कैंट में एक डीडीआर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। मेजर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि जालंधर पुलिस उक्त मेजर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी डॉटकॉम पर हुई थी मुलाकात

मेजर मनप्रीत सिंह व पीड़िता की मुलाकात शादी डॉटकॉम पर हुई थी। मेजर तलाकशुदा था। पीड़िता का आरोप है कि मनप्रीत सिंह ने शादी का झांसा दिया था। वह मुलाकात करने बठिंडा गई थी, जहां आरोपी मनप्रीत ने उसके साथ संबंध बनाए। बाद में जालंधर में भी मनप्रीत ने उसे झांसा देकर संबंध बनाए। गर्भवती होने के बाद मनप्रीत ने शादी करना से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed