फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   maid rape

खाना बनाने वाली से गनप्वाइंट पर रेप

Fri, 12 Dec 2014 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Fri, 12 Dec 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
maid rape

घर में सुबह-शाम खाना बनाने आने वाली युवती को गनप्वाइंट पर लेकर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को नामजद किया है।

विज्ञापन


मामला, पंजाब के पठानकोट जिले का है। पीड़िता ने बताया कि वह नरोट जैमल सिंह इलाके के एक गांव में अशोक कुमार के घर पर पांच सौ रुपये महीने पर खाना पकाने का काम करती थी।
विज्ञापन


हर रोज सुबह व शाम को खाना बनाने के बाद वह वापस घर आ जाती थी। उसका आरोप है कि अशोक कुमार ने खाना देने के बहाने उसे अपने पोल्ट्री फार्म पर बुलाया और बंदूक के बल पर डरा-धमकाकर उससे दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत पीड़िता के परिजनों ने पंचायत से की, लेकिन कोई कार्रवाई करने की बजाय मामले को रफा-दफा कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी राकेश कौशल से शिकायत की थी। जांच के बाद नरोट जैमल सिंह पुलिस ने अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। डीएसपी रूरल प्रभजोत सिंह विर्क ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है और उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed