फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mahendra chawla says about asaram bapu and narayan sai

महेंद्र चावला ने खोले आसाराम बापू और नारायण साईं के राज

Mon, 18 May 2015 07:45 AM IST
Updated Mon, 18 May 2015 07:45 AM IST
विज्ञापन
mahendra chawla says about asaram bapu and narayan sai

दुराचार के मामले में आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ गवाही देने पर अडिग महेंद्र चावला ने पहली बार मीडिया में चौंकाने वाले बयान दिए। आईसीयू में ही पानीपत पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महेंद्र चावला ने कहा कि पुलिस उस पर हमले के मामले में आसाराम और नारायण साईं का नाम दर्ज नहीं करती तो वे अपनी मांग लेकर सीबीआई का दरवाजा खटखटाएंगे। महेंद्र चावला ने आठ मिनट मीडिया के सामने आकर आसाराम और नारायण साईं पर हमला बोला और दोनों को साजिशकर्ता बताया।

विज्ञापन


शहर के प्रेम अस्पताल में नारायण साईं के पर्सनल सेक्रेटरी रहे महेंद्र चावला रविवार को पहली बार मीडिया के सामने आए और आठ मिनट तक कैमरे के सामने रहे। उन्होंने आसाराम और नारायण साईं को हमले का साजिशकर्ता बताया।
विज्ञापन


महेंद्र चावला ने कहा कि उन्होंने पुलिस को दिए अपने बयानों में आसाराम बापू और नारायण साईं पर हमले के साजिशकर्ता बताया है और पूरे बयान दिए हैं। उनको पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है कि पानीपत और हरियाणा पुलिस पर उन पर हुए जानलेवा हमले में क्या कार्रवाई करती है। पुलिस हमला कराने वाले आसाराम और नारायण साईं पर कार्रवाई करती है या नहीं। यदि पुलिस ऐसा नहीं करती तो वे सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत और अखिल को भी मारा था

mahendra chawla says about asaram bapu and narayan sai

महेंद्र चावला ने कहा कि आसाराम और नारायण साईं गवाहों पर लगातार जानलेवा हमला करा रहे हैं और करीब आठ लोगों पर अब तक हमले हैं। इनमें से वैद्यराज अमृत प्रजापति और अखिल गुप्ता की हत्या कराई है। वैद्यराज अमृत प्रजापति की अहमदाबाद और रसोइया अखिल गुप्ता की यूपी में हत्या कराई थी। वैद्यराज अमृत प्रजापति की हत्या का अब तक खुलासा नहीं हो सका है और न ही गुजरात पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है।

आसाराम के पूरे परिवार हो सकती है जेल

उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से आसाराम के भक्त रहे और पानीपत में कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। उनके इस तरह के मामलों के बाद उनसे मन खट्टा हो गया। वे सत्य पर अडिग हैं और सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं। वे जोधपुर में दर्ज मुकदमे में भी मुख्य गवाह हैं। उसने जोधपुर में भी ठोक कर गवाही दी है और आगे भी गवाही देने वाले हैं। उसको कई बार तोड़ने और लालच देने का भी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं टूटे। इसलिए उस पर हमले हो रहे हैं। उसकी गवाही होती है तो आसाराम और नारायण साईं समेत आसाराम की पत्नी और बेटी समेत पूरे परिवार को जेल हो सकती है।

यह है पूरा मामला

mahendra chawla says about asaram bapu and narayan sai

यौन शोषण के गंभीर आरोपों से घिरे आसाराम और नारायण सांई के खिलाफ पानीपत के सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला मुख्य गवाह हैं। चावला अहमदाबाद अदालत में आसाराम के खिलाफ गवाही दे चुके हैं और अगली तारीख पर भी गवाही देनी है।

ऐसे में चावला की गवाही काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, लेकिन महेंद्र के अनुसार गवाही से पहले ही उनकी आवाज को बंद करने की नीयत से 13 मई को सनौली खुर्द में उनके घर पर उनकी हत्या का प्रयास किया।

बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर फायरिंग की थी। इसमें गोली उनकी पीठ में लगी थी और चावला ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई थी। महेंद्र चावला को पानीपत के प्रेम अस्पताल में दाखिल कराया था।

वर्जन
पुलिस महेंद्र चावला पर हुए हमले को गंभीरता से ले रही है और आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। महेंद्र चावला के बयान दर्ज कर लिए हैं और उसके बयानों के आधार पर भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इसमें आरोपियों को जल्द ही काबू कर लेगी।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed