{"_id":"4b5f5e9d395bc91c593b466abffc8db8","slug":"made-atm-card-from-friend-s-documents-and-withdraw-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के दस्तावेज से एटीएम कार्ड बना निकाले पैसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त के दस्तावेज से एटीएम कार्ड बना निकाले पैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त से एटीएम कार्ड बनवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामला मोहाली के कुराली का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसको अदालत में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
हरीश कुमार निवासी फतेहपुर सियालवा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपना बैंक खाता खुलवाने के लिए दोस्त कुशल आनंद के साथ सियालवा के पंजाब नेशनल बैंक में गया था।
विज्ञापन
खाता खुलवाने के लिए उसके द्वारा लगाए गए दस्तावेज कुशल आनंद ने अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद उसने बैंक का एटीएम कार्ड स्वयं जारी करवा लिया। उसने बताया कि एटीएम कार्ड का प्रयोग करते हुए कुशल ने उसके खाते में से पैसे निकलवा लिए।
विज्ञापन
जांच के बाद कुशल आनंद के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद माजरी पुलिस ने कुशल आनंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कथित आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसको एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।