फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana police registered cases in fraud  

साल का आखिरी दिन 180 लोगों पर पड़ा भारी, पंजाब में पुलिस की कार्रवाई से मची खलबली, जानें मामला

Fri, 01 Jan 2021 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Jan 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana police registered cases in fraud  
FIR
साल 2020 के आखिरी दिन और साल 2021 के पहले दिन लुधियाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के 83 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज किए। इन मामलों में नामजद 180 लोगों पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। 
विज्ञापन


लुधियाना पुलिस ने 31 दिसंबर 2020 को अलग-अलग थानों में कुल 72 मामले दर्ज किए। इनमें से 61 मामले विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के हैं। पुलिस ने इन 61 मामलों में 141 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 61 पीड़ितों से आरोपी विदेश भेजने के नाम पर लगभग पांच करोड़ रुपये की ठगी कर चुके है। वहीं पहली जनवरी 2021 को दर्ज किए गए 22 मामलों में करीब 39 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की टिप्पणी, सरकारी मकान में गैर महिला के साथ रहना अपराध नहीं 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ यह मामले दर्ज किए हैं, वह लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, मोहाली, कपूरथला, दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली सहित अन्य प्रदेशों के हैं। इसमें ज्यादातर शिकायतें साल 2020 की है, जबकि लगभग 12 शिकायतें साल 2019 की है। फिलहाल इनमें से किसी भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। 
 
पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 45 टीमों का गठन किया गया है। ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ काफी समय से धोखाधड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। आरोपी ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने विदेश जाने के इच्छुक लोगों से अपील की है कि ट्रेवल एजेंटों की पड़ताल करने के बाद ही पैसे का लेनदेन करें। 


गुरुवार को ही विदेश भेजने और वहां पर नौकरी दिलाने के नाम पर ट्रेवल एजेंट ने एक युवती से 17 लाख 42 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। लुधियाना की थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान करतार, अनिल चतराजे, गुरदेव शर्मा और गीता देवी के रूप में हुई है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

यह भी पढ़ें - कोरोना के नए स्ट्रेन की पहचान के लिए पांच प्रतिशत सैंपल का पंजाब के बाहर होगा परीक्षण

दंडी स्वामी रोड निवासी पूजा शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह विदेश में जाकर नौकरी करना चाहती थी। इस मामले में उसने ट्रेवल एजेंट से संपर्क किया। आरोपियों ने उससे 17 लाख 42 हजार रुपये की मांग की। उसने पैसे दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। ठगी का अहसास होने पर उसने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed