{"_id":"5fef02b88ebc3e3d970afe3e","slug":"ludhiana-police-registered-cases-in-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल का आखिरी दिन 180 लोगों पर पड़ा भारी, पंजाब में पुलिस की कार्रवाई से मची खलबली, जानें मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साल का आखिरी दिन 180 लोगों पर पड़ा भारी, पंजाब में पुलिस की कार्रवाई से मची खलबली, जानें मामला
Fri, 01 Jan 2021 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 01 Jan 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 के आखिरी दिन और साल 2021 के पहले दिन लुधियाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के 83 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज किए। इन मामलों में नामजद 180 लोगों पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
लुधियाना पुलिस ने 31 दिसंबर 2020 को अलग-अलग थानों में कुल 72 मामले दर्ज किए। इनमें से 61 मामले विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के हैं। पुलिस ने इन 61 मामलों में 141 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 61 पीड़ितों से आरोपी विदेश भेजने के नाम पर लगभग पांच करोड़ रुपये की ठगी कर चुके है। वहीं पहली जनवरी 2021 को दर्ज किए गए 22 मामलों में करीब 39 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें - पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की टिप्पणी, सरकारी मकान में गैर महिला के साथ रहना अपराध नहीं
विज्ञापन
पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ यह मामले दर्ज किए हैं, वह लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, मोहाली, कपूरथला, दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली सहित अन्य प्रदेशों के हैं। इसमें ज्यादातर शिकायतें साल 2020 की है, जबकि लगभग 12 शिकायतें साल 2019 की है। फिलहाल इनमें से किसी भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।
पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 45 टीमों का गठन किया गया है। ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ काफी समय से धोखाधड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। आरोपी ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने विदेश जाने के इच्छुक लोगों से अपील की है कि ट्रेवल एजेंटों की पड़ताल करने के बाद ही पैसे का लेनदेन करें।
गुरुवार को ही विदेश भेजने और वहां पर नौकरी दिलाने के नाम पर ट्रेवल एजेंट ने एक युवती से 17 लाख 42 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। लुधियाना की थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान करतार, अनिल चतराजे, गुरदेव शर्मा और गीता देवी के रूप में हुई है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
यह भी पढ़ें - कोरोना के नए स्ट्रेन की पहचान के लिए पांच प्रतिशत सैंपल का पंजाब के बाहर होगा परीक्षण
दंडी स्वामी रोड निवासी पूजा शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह विदेश में जाकर नौकरी करना चाहती थी। इस मामले में उसने ट्रेवल एजेंट से संपर्क किया। आरोपियों ने उससे 17 लाख 42 हजार रुपये की मांग की। उसने पैसे दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। ठगी का अहसास होने पर उसने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी।