{"_id":"58494e394f1c1b9b19449b2d","slug":"ludhiana-lady-crossed-all-limits-for-foreign-visa-family-complaint-to-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OMG! विदेश जाने के लिए महिला ने पार कर दी सारी हदें, पुलिस वाले सन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
OMG! विदेश जाने के लिए महिला ने पार कर दी सारी हदें, पुलिस वाले सन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 09 Dec 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश जाने के लिए एक महिला ने सारी हदें पार कर दीं। उसने वो खेल खेला कि परिजन तो हैरान हुए ही, पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। मामला पंजाब के लुधियाना का है। जगरांव के गांव टूसा निवासी महिला ने पति को तलाक दिया और अपने ही भाई से शादी रचाकर कनाडा चली गई। वहां पहुंच कर उसने अपने दूसरे पति (अपने भाई) को तलाक दे दिया व फिर पहले पति के साथ रहने लगी।
अब मामले में महिला के भतीजे गुरजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। गुरजीत सिंह ने लुधियाना (देहात) के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह से शिकायत की है। गुरजीत सिंह का कहना है कि उसने इस बाबत पुख्ता सुबूत भी सौंपे हैं। रायकोट के डीएसपी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व पासपोर्ट एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।
गुरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बुआ दलीप कौर ने जालसाजी से दो अलग-अलग आधार कार्ड बनवाए हैं। एक दलीप कौर व दूसरा परमजीत कौर के नाम से। दोनों आधार कार्डों पर जन्म की तारीख भी अलग-अलग है। इस जालसाजी में उसका पति भी शामिल है। उसने गांव अकालगढ़ के सरपंच सुखनंदन सिंह से परमजीत कौर के नाम से सर्टिफिकेट बनवाकर दूसरा आधार कार्ड अप्लाई किया है।

पुलिस ने महिला को जाने से रोक दिया
fraud
गुरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि दलीप कौर ने इसके बाद अपने पति से दर्शन सिंह से तलाक ले लिया और अपने ही भाई अवतार सिंह से शादी रचा ली। इसके बाद वे कनाडा चले गए। वहां का निवासी बनने के बाद दलीप कौर ने अवतार से तलाक ले लिया। इसके बाद वह फिर पहले पति के साथ रहने लगी।
मामले की जांच डीएसपी रायकोट ने की और डीए लीगल की राय के बाद महिला दलीप कौर उर्फ परमजीत कौर, अकालगढ़ निवासी दर्शन सिंह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी व पासपोर्ट एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि अवतार सिंह कनाडा में ही है और महिला भारत आई हुई थी। उसे अपने पहले पति के साथ वापस कनाडा जाना था, लेकिन पुलिस में मामला पहुंच जाने से उसे वहां जाने से फिलहाल रोक दिया गया है।

दस्तावेज देखकर ही जारी किया सर्टिफिकेट
fraud
सरपंच सुखनंदन सिंह ने कहा कि 2 मार्च 2016 को परमजीत कौर के नाम का जो सर्टिफिकेट उन्होंने जारी किया है, उसके पति ने परमजीत कौर के नाम वाले पेंशन बुक सहित अन्य दस्तावेज दिखाए थे। महिला का नाम पहले बदला गया हुआ है, इस संबंध में उन्हें नहीं बताया गया।
शिकायतकर्ता के परिवार के साथ चल रहे हैं केस
दलीप कौर के पति दर्शन सिंह ने कहा कि शादी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी का नाम बदल परमजीत कौर रख लिया था। अखबार में भी सूचना दी थी। इसी हिसाब से दस्तावेज तैयार कराए हैं। शिकायतकर्ता के परिवार के साथ उनके केस चल रहे हैं। वह इस संबंध में कुछ भी नहीं कहना चाहते और मामले की पैरवी कोर्ट में करेंगे।