{"_id":"635ead41d9c9cc25115d296e","slug":"ludhiana-jail-superintendent-received-threat-over-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल अधीक्षक को धमकी: सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस बोल रहा हूं, वरिंदर ठाकुर को बाहर निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेल अधीक्षक को धमकी: सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस बोल रहा हूं, वरिंदर ठाकुर को बाहर निकाले
Sun, 30 Oct 2022 10:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:32 PM IST
सार
बार-बार फोन आने पर जेल अधीक्षक ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि यह फोन कोई गुरविंदर सिंह नाम का व्यक्ति कर रहा है। इसके बाद शिकायत जिला पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन-सात पुलिस ने गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद साथी को हाई सिक्योरिटी जोन से बाहर निकालने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस बता जेल अधीक्षक को धमकाया। आरोपी ने जेल अधीक्षक को धमकी दी कि नशा तस्कर वरिंदर ठाकुर उर्फ विक्की को बाहर निकाले। दो दिन बाद आरोपी ने फिर से जेल अधीक्षक को फोन किया और कहा कि वह पंजाब कांग्रेस का प्रधान बोल रहा है और वरिंदर को हाई सिक्योरिटी जोन से बाहर करे नहीं तो वह शिकायत एससी कमीशन से करेंगे।
विज्ञापन
बार-बार फोन आने पर जेल अधीक्षक ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि यह फोन कोई गुरविंदर सिंह नाम का व्यक्ति कर रहा है। इसके बाद शिकायत जिला पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन-सात पुलिस ने गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जेल अधीक्षक स्वराज सिंह नंदगढ़ ने बताया कि कुछ दिन पहले जेल में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज विजिट पर थे।
विज्ञापन
उनके आने से पहले उन्हें 95018-83971 नंबर से फोन आया और सामने वाले ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस है। उनकी जेल में वरिंदर ठाकुर उर्फ विक्की नाम का नशा तस्कर बंद है। उसे हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है। आरोपी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि उसे बाहर निकालें।
विज्ञापन
जेल में विजिट के चक्कर में जेल अधीक्षक ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। मगर दो दिन बाद फिर से उसी नंबर से फोन आया। युवक ने कहा कि वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान बोल रहा है और फिर धमकी दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।